लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

नगर पंचायत में अतिक्रमण व गंदगी फैलाने पर हुई कार्यवाही

 


दो दुकानदारों के विरुद्ध गन्दगी फैलाने पर 1000 का जुर्माना





सत्यबन्धु भारत



हरदोई। नगर पंचायत कुरसठ में बुधबार को  फिर अव्यवस्था व अतिक्रमण करने वाले लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। डीएम द्वारा नामित मजिस्ट्रेट ज्योति वर्मा (नायब तहसीलदार) व ईओ देवांशी दीक्षित द्वारा संयुक्त रूप से वार्ड संख्या 07 आजाद नगर, तथा वार्ड संख्या 09 पंतनगर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सड़क पर पशु बांधने हेतु खूटें तोड़ते हुए 16 लोगो को सड़क पर अतिक्रमण के विरुद्ध नोटिस निर्गत किया गया तथा 03 स्थलों पर गंदगी देख तत्काल सफाई करवाई गयी। दो दुकानदारों के विरुद्ध गन्दगी फैलाने पर 1000 का जुर्माना भी किया गया। निरीक्षण के दौरान निकाय लिपिक रामलखन, सफाई नायक देवव्रत, निकाय कर्मी विपिन, अवधेश, पलक शर्मा उपस्थित रहे।