सत्यबन्धु भारत
बेहटागोकुल,हरदोई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम चंदूपुर खैराई के मजरा कसियापुर में संदिग्ध हालात में एक युवक की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हालांकि युवक की पहली पत्नी ने दूसरी पत्नी व ससुरालीजनों पर जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेेजा है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम चंदूपुर खैराई के मजरा कसियापुर निवासी जगेंद्र पाल (40) नोएडा मेें मजदूरी करता था। वह कुछ दिन पहले गांव आया था। शुक्रवार की शाम संदिग्ध हालात में उसकी तबीयत बिगड़ गई। तो परिजनों ने उसे जिला अस्पताल मेें भर्ती कराया। जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहली पत्नी जगरानी ने बताया कि एक वर्ष पूर्व उसके पति ने हरियावां के सियूूरी गांव निवासी बेबी के साथ दूसरी शादी की थी।
वह उसको साथ लेकर नोएडा चला गया था। उसने दूसरी पत्नी व उसके परिजनों पर जहर खिलाकर पति की हत्या करने का आरोप लगाते हुऐ थानें में तहरीर दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे कि कार्रवाई की जाएगी।

