सत्यबन्धु भारत
शाहाबाद,हरदोई। शनिवार शाहाबाद कोतवाली परिसर में नगर महामंत्री भाजपा अंकित मिश्रा व सुभाष सिंह के नेतृत्व में नगर मंडल के पदाधिकारियों ने प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्रा से मुलाकात की। नगर मंडल के कई पदाधिकारियों ने समस्याओं को लेकर उनको अवगत कराया। इस पर प्रभारी निरीक्षक ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र मिश्रा,वरिष्ठ नेता नामित सभासद अमित मिश्रा एडवोकेट, उपाध्यक्ष सौरभ लाहोरी,मीडिया प्रभारी कमल शुक्ला,नगर मंत्री ओम अग्निहोत्री,अंकित गुप्ता,युवा मोर्चा अध्यक्ष दौलत राम राठौर,किसान मोर्चा हरि मिश्रा,अल्पसंख्यक मोर्चा राशिद खान,ओबीसी मोर्चा दीप कमल राठौर,विक्रम राठौर,जिला कार्यसमिति सदस्य राजीव राठौर, अमित राठौर,प्रमोद राठौर,धीरज बाजपेई,राजीव सोनी,युवा मोर्चा महामंत्री राहुल देव शुक्ला,कुलदीप श्रीवास्तव,दीपक बाजपेई,राजीव नयन दीक्षित समेत भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

