सत्यबन्धु भारत
शाहाबाद,हरदोई। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर अमृत सरोवर विकसित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में रविवार को उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने ब्लाक शाहाबाद और टोडरपुर की अलग-अलग ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर का वैदिक मंत्रों के साथ भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इस मौके पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने अमृत सरोवर को लेकर उससे होने वाले लाभों के बारे में लोगों को बताया। अमृत सरोवर का शिलान्यास करते हुये मंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि ब्लाक शाहाबाद के दलेलनगर व टोडरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत तिउर में लाखों की लागत से बनने वाले अमृत सरोवर का शिलान्यास किया। मंत्री ने बताया कि अमृत सरोवर सरकार की बहुयामी योजनाओं में से एक है। जिसे अति शीघ्र बनाया जाना है। उच्च शिक्षा मंत्री ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अमृत सरोवर मानव जीवन के साथ-साथ बेजुबानों के लिए भी मददगार साबित होगा।बीडीओ टोडरपुर ने बताया कि अमृत सरोवर एक हेक्टेयर में बनाया जाएगा। इस मौके पर डीडीओ अजय प्रताप सिंह,डीसी मनरेगा प्रमोद सिंह चंदरौल,तहसीलदार शाहाबाद नरेन्द्र यादव,बीडीओ शाहाबाद बृजेश मिश्रा,टोडरपुर धर्मेन्द्र कुमार गुप्ता,तिउर प्रधान प्रतिभा सिंह,देवेंद्र सिंह आदि भाजपा के तमाम छोटे-बड़े नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

