लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

सेवानिवृत्त कर्मचारी को विदाई समारोह में ही मिल गया चेक



सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सुख-दुःख में साथ है विश्वविद्यालय :प्रो. डी.के. शर्मा, कुलपति


महू। विश्वविद्यालय में कर्मचारी पूरी ईमानदारी तथा निष्ठां के साथ काम करते विदाई होने पर ऐसा लगता है कि परिवार का एक सदस्य छोड़ कर जा रहा है। प्रत्येक कर्मचारी के काम को अवश्य सराहा जाना चाहिए। सुशीला कर्डक एक ऐसी कर्मचारी थी जिन्होंने अपने कार्य से विश्वविद्यालय में पहचान बनाई। उनको सौंपे गए कार्य वे पूरी लगनशीलता से पूरा करती रही और 30 अप्रैल, 2022 को सेवानिवृत्त हुई। विश्वविद्यालय परिवार हमेशा उनके साथ रहेगा। विदाई समारोह में ही उन्हें पीपीएफ की धनराशि का चेक दिया गया जिससे सेवानिवृत्त होकर अपने परिवार के साथ खुश रहें और उनको जब भी जरुरत महसूस हो विश्वविद्यालय के साथ अपना सुख-दुःख साझा करें। उक्त बातें डॉ. बी.आर. अम्बेडकर सामाजिक विज्ञान के कुलपति कुलपति प्रो. डी.के. शर्मा  ने 5 मई, 2022 को आयोजित विदाई समारोह में कही।

श्रीमती कर्डक विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में भृत्य के पद से सेवानिवृत्त हुई। विश्वविद्यालय के कुलपति, कुलसचिव डॉ. अजय वर्मा, सहायक कुलसचिव संध्या मालवीय, संकायाध्यक्ष प्रो. देवाशीष देवनाथ, प्रो. शैलेंद्र मणि त्रिपाठी, डॉ. मनीषा सक्सेना, प्रभारी वित्त नियंत्रक डॉ. धनराज डोंगरे ने सेवानिवृत्त कर्मचारी को चेक, अंगवस्त्र, श्रीफल, बाबा साहेब का छायाचित्र तथा विश्वविद्यालय का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कौशलेन्द्र वर्मा ने तथा धन्यवाद ज्ञापन  डॉ. मनीषा सक्सेना ने किया। इस अवसर विश्वविद्यालय के समस्त संकाय सदस्य, अधिकारी, कर्मचारी ने सेवानिवृत्त कर्मचारी को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।