लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

सिपाही ने दिखाई ईमानदारी, गिरे हुए रुपये लौटाए

 





सत्यबन्धु भारत






शाहाबाद,हरदोई। शाहाबाद थाने में तैनात एक सिपाही ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है, बुधबार को दोपहर अमर उजाला के क्षेत्रीय पत्रकार कमलेश मिश्रा समाचार कबरेज करने सीएचसी गए थे बहां उनकी जेब से 8300 रुपए गिर गए। उसी समय किसी कार्य से अस्पताल पहुंचे आरक्षी आकाश मौर्या को रुपए पड़े मिल गए। ईमानदारी का परिचय देते हुए आरक्षी ने अस्पताल परिसर में पाए रुपयों को थाने पहुंचकर जमा कर दिया। काफी खोजबीन के बाद जब पत्रकार को रुपए नही मिले तो वह कोतवाली पहुँचे। जब इस बात की जानकारी प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्रा को हुई तो उन्होंने रुपयों की पहचान कराने के बाद धनराशि पत्रकार के हवाले कर दी। पत्रकार ने खोए हुए रुपए मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए शाहाबाद पुलिस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए ईमानदारी की सराहना की।