लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

शिकायतों का करें निस्तारण, न करें अनसुना



मिर्जापुर.  प्रदेश के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह, राज्य मंत्री कारागार सुरेश राही, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि दयाशंकर मिश्र ने शुक्रवार को जनपद दौरे के दौरान शाम को नगर के पथरहिया स्थित आयुक्त कार्यालय सभागार में बैठक कर शासन की प्राथमिकता वाले विकास परक कार्यक्रमों, कर करेत्तर एवं राजस्व वसूली, कानून व्यवस्था के प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी ली। मंत्री ने कहा कि शिकायतों का त्वरित निरस्तरण करें, इसे अनसुना ना करें। इस दौरान विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, मझवा डा. विनोद बिंद, अनुराग सिंह, एमएलसी श्याम नरायण सिंह उर्फ विनीत सिंह, जिप अध्यक्ष राजू कनौजिया, जिला अध्यक्ष भाजपा

बृजभूषण सिंह, पूर्व विधायक संचालित शुचिस्मिता मौर्य, मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र, उप पुलिस महानिरीक्षक आर के भारद्वाज, डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार, एसपी अजय कुमार सिंह, सीडीओ श्रीलक्ष्मी वीएस, एडीएम शिव प्रताप शुक्ल रहे। डीएम ने जनपद में विकास परक योजनाओं, राजस्व वसूली के प्रगति के बारे में बिन्दुवार जानकारी दी। बताया कि खनन में शत प्रतिशत वसूली प्राप्त कर ली गयी हैं।


भू-माफियाओ के विरूद्ध कार्रवाई में प्राप्त 1781 शिकायतों की जॉचोपरान्त 634 सही पाए गए। 626 पर कार्रवाई की गई। 8 मामले विभिन्न न्यायालय में लंबित होने के कारण विचाराधीन हैं। विरूद्ध 11 एफआईआर दर्ज कराया गया। पांच मामले सिविल कोर्ट में विचाराधीन हैं। 21 हेक्टेयर जमीनों को कब्जा से मुक्त कराया गया, शेष पर कार्रवाई जा रही है। अवैध खनन, ओवर लोडिंग, अवैध परिवहन के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। 6 करोड़ जुर्माना की राशि भी वसूली गई। शासकीय कार्यालयों में बकाया विद्युत बिलों को जमा कराया गया। लोक निर्माण विभाग 179 सड़कों के सापेक्ष 64 प्रतिशत प्रगति है। प्राप्त धनराशि के सापेक्ष शत प्रतिशत कार्य कराकर भुगतान किया। सेतु निगम ने 24 छोटे बड़े पुल लक्ष्य के सापेक्ष 10 पूरा किए हैं। अन्य विभागों के कार्यों की भी समीक्षा की।