लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

भगवान परशुराम के जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में आयुश मंत्री दया शंकर मिश्र दयालु ने की सहभागिता



ब्राम्हण भारतीय मनीषा का सूत्रधार

समाज में धैर्य का दूसरा नाम ब्राम्हण


वाराणसी। ब्राम्हण सदैव से समाज का अग्रणी और मार्गदर्शक रहा है, और आगे भी रहेगा। इस बात को समझने की आवश्यकता है। वह इसलिए भी भारत ही नहीं विश्व पटल पर ब्राह्मण हमेशा से समाज का पथ प्रदर्शक रहा है । वर्तमान समय में प्रशासनिक विज्ञान, तकनीकी, चिकित्सा, न्याय, ज्योतिष, योग के क्षेत्र में ब्राह्मण अभी भी पूरे विश्व में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा के बल पर अग्रणी भूमिका निर्वाह कर रहा है। इसलिए हमे किसी भी तरह की हीन भावना से दूर रहना होगा। 

यह उदगार भगवान परशुराम के जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर विश्व ब्राम्हण परिसंघ की ओर से सोमवार को पराड़कर आयोजित कार्यक्रम मुख्य अतिथि प्रदेश के आयुष एवम खाद्य सुरक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)डा, दयाशंकर मिश्र ने व्यक्त किए। 

उन्होंने कहा ब्राह्मण समाज की  मेघा का परिणाम है जो लोग ब्राम्हण समाज को अपशब्द बोलकर नारे लगाते थे, वही बाद में समाज को तिलक लगाकर सम्मानित करने को विवश हुए । हमारी ताकत ने सत्ता के कारण मदान्ध लोगो सत्ताच्युत किया किंतु अपने लिए कभी राज्य की कामना नहीं किया । हमको नारों से विचलित नहीं होने की जरूरत नही है। 

अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता पंडित राधे मोहन त्रिपाठी ने ब्राह्मणों को छोटे-छोटे मतभेदों को भुलाकर एक होने का आव्हान किया। विश्व ब्राह्मण परिसंघ के अध्यक्ष प्रो हरिप्रसाद अधिकारी ने अपने उद्बोधन में संगठन को मजबूत करने की अपील की। विशिष्ट अतिथि डा, अत्री भारद्वाज ने कहा की ब्राह्मण की मेघा को समझ पाना सबके बस की बात नहीं है। 

इसके पूर्व आए हुए मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं सम्मानितजनों का स्वागत विद्यासागर पांडेय ने किया। संचालन पंडित दिवाकर दिवेदी एवं राकेश पाण्डेय ने संयुक्त रुप से किया।  इस अवसर पर विश्व ब्राह्मण परिसंघ के संगठन का विस्तार के क्रम में आकाश उपाध्याय, सर्वेश पांडेय, शशि प्रकाश मिश्र, अजय कुमार द्विवेदी, प्रांगेश कुमार मिश्र, अरविंद कुमार तिवारी, डॉ प्रियदर्शनी तिवारी, डॉ प्रभाकर मिश्र, डॉ गोपाल प्रसाद अधिकारी पंडित अमित चौबे, पंडित ऋषि झिगरन, पंडित अजय कुमार मिश्र, डॉ माधवी तिवारी को संगठन में प्रांतीय और जिले में विभिन्न पदों का दायित्व देते हुए मुख्य अतिथि से सम्मानित कराया गया। 

इस मौके पर केंद्रीय ब्राह्मण  महासभा के पंडित सतीश चंद्र मिश्र प्रो, राघवेंद्र द्विवेदी, अमरनाथ चौबे , चंद्रशेखर मिश्रा, आलोक पंड्या, प्रो, पद्मनाथ द्विवेदी, अजयप्रकाश दुबे, अजय कुमार उपाध्याय, प्रमोद पांडे, विनोद पांडेय, अरविंद मिश्रा, आलोक देव मिश्र ,आनंद प्रकाश पांडेय, अवधेश मिश्र धर्मेंद्र त्रिपाठी, पार्टी समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।