लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

गंदगी के विरूद्ध चलाये जाने वाले निरंतर अभियान के अंतर्गत गंदगी फैलाने वाले 435 व्यक्तियों से रु. 19975 जुर्माना वसूला गया



नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत व्यवसायिक क्षेत्रों में प्रतिष्ठानो एवं स्ट्रीट वेन्डर द्वारा कूड़े को निर्धारित एजेंसी (ईकोग्रीन) को न देकर सड़क पर डाल दिया जा रहा है जिससे स्वच्छ लखनऊ-स्वस्थ्य लखनऊ की अवधारणा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इस प्रकार के गंदगी पर रोक लगाने एवं नगर को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से गंदगी करने वाले व्यक्तियों पर जुर्माने का प्राविधान किया गया है। 


इस क्रम में नगर निगम द्वारा प्रत्येक वार्ड में बाजारवार अधिकारियों व सुपरवाइजरो की तैनाती की गयी है जो कि स्वच्छ भारत मिशन की गाईडलाइन के अनुसार प्रतिदिन सायंकाल 04ः00 बजे से 06ः00 बजे तक मौके पर रु. 50 से रु. 1,000 तक जुर्माना आरोपित करते हुए उसकी वसूली सुनिश्चित करेंगे।


उपरोक्त आदेश के अनुपालन में आज दिनांक 24.05.2022 को जोनवार निम्नानुसार जुर्माना लगाने एवं वसूलने की कार्यवाही की गयी :-


जोन-1 के अंतर्गत 44 व्यक्तियों पर रु. 2650 का जुर्माना अधिरोपित कर वसूल किया गया। 

जोन-2 के अंतर्गत 33 व्यक्तियों पर रु. 1850 का जुर्माना अधिरोपित कर वसूल किया गया। 

जोन-3 के अंतर्गत 53 व्यक्तियों पर रु. 1230 का जुर्माना अधिरोपित कर वसूल किया गया। 

जोन-4 के अंतर्गत 65 व्यक्तियों पर रु. 3750 का जुर्माना अधिरोपित कर वसूल किया गया। 

जोन-5 के अंतर्गत 49 व्यक्तियों पर रु. 2180 का जुर्माना अधिरोपित कर वसूल किया गया। 

जोन-6 के अंतर्गत 99 व्यक्तियों पर रु. 2875 का जुर्माना अधिरोपित कर वसूल किया गया। 

जोन-7 के अंतर्गत 46 व्यक्तियों पर रु. 1890 का जुर्माना अधिरोपित कर वसूल किया गया। 

जोन-8 के अंतर्गत 46 व्यक्तियों पर रु. 3550 का जुर्माना अधिरोपित कर वसूल किया गया। 


उपरोक्तानुसार आज कुल 435 व्यक्तियों से रु. 19975 का जुर्माना वसूला गया। गंदगी के विरूद्ध चलाये जाने वाला अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा मौके पर गंदगी फैलाने वाले व कूड़ा-करकट फैलाने वाले से जुर्माना भी वसूला जायेगा।