लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

भगवान महावीर जी के 2550वें निर्वाण कल्याणक वर्ष के दृष्टिगत भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम पूरे प्रदेश में कराये जाये: जयवीर सिंह



मंत्री, संस्कृति एवं पर्यटन, जयवीर सिंह की अध्यक्षता में दिनांक 18.05.2022 को पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ में सम्पन्न विभागीय समीक्षा बैठक

दिनांक 18.05.2022 को पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ में मा0 मंत्री, संस्कृति एवं पर्यटन, श्री जयवीर सिंह की अध्यक्षता में संस्कृति विभाग, उ0प्र0 की स्वायत्तशासी संस्थाओं क्रमशः जैन विद्या शोध संस्थान एवं अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध संस्थान के कार्यकलापों की समीक्षा की गयी। सर्वप्रथम जैन विद्या शोध संस्थान की समीक्षा करते हुए मा0 मंत्री जी ने निर्देश प्रदान किये कि संस्थान द्वारा वर्तमान में संचालित ऑनलाइन पाठ्यक्रम के स्थान पर ऑफलाइन पाठ्यक्रम प्रारंभ किया जाये। पाठ्यक्रम हेतु योग्य आवेदकों के चयन हेतु प्रवेश की पूर्ण पारदर्शी प्रक्रिया निर्धारित कर ली जाये। भातखण्डे राज्य संस्कृति विश्वविद्यालय के अन्तर्गत संचालित होने वाले स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों की कार्ययोजना भी तत्काल तैयार की जाये तथा आवश्यक संसाधनों का आकलन भी कर लिया जाये। यह भी निर्देश दिये गये कि प्रदेश की समस्त जैन मंदिरों/जैन संस्थानों/जैन शिक्षण संस्थानों का डेटाबेस तैयार किया जाये तथा जैन संस्थानों के सहयोग से समस्त प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित किये जाये। 

 मंत्री महोदय ने निर्देश दिये कि भगवान महावीर जी के 2550वें निर्वाण कल्याणक वर्ष के दृष्टिगत भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम पूरे प्रदेश में कराये जाये। यह भी निर्देश दिये गये कि जैन धर्म की प्रमाणिक सूचनाओं को संकलित करते हुए एक बुकलेट का प्रकाशन कराया जाये, जिसे प्रदेश के विद्यालयों में वितरित कराया जाये।

अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान की समीक्षा करते हुए मंत्री महोदय ने कहा जापान, वियतनाम, श्री लंका बाहरी देशों के उच्च स्तरीय बौद्ध शिक्षण संस्थानों के साथ एम.ओ.यू. करके सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक आदान-प्रदान के कार्यक्रम किये जाये। प्रदेश के बौद्ध विहार एवं बौद्ध शिक्षण संस्थानों का विस्तृत डाटाबेस तैयार किया जाये। संस्थान में होने वाले कार्यक्रमों की सूचना प्रदेश के समस्त बौद्ध विहारों एवं शिक्षण संस्थानों को समय से प्रेषित की जाये। संस्थान के द्वारा आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम प्रदेश के विभिन्न जनपदों में स्थित बौद्ध विहारों के सहयोग से कराये जाये।