सत्यबन्धु भारत
शाहाबाद,हरदोई। शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों और ईओ के नेतृत्त्व में नगर पालिका की टीम द्वारा कस्बे में फैले अतिक्रमण को लेकर नगर भृमण कर दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 घण्टे का अल्टीमेटम दिया।
पुलिस उपाधीक्षक विशाल यादव,प्रभारी निरीक्षक सुरेशकुमार मिश्र और ईओ नगर पालिका द्वारा सड़क पटरी पर और नालों पर अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण के संबंध में अल्लापुर चौराहे पर सभी दुकानदारों को बताया गया कि सभी दुकानदार अपने सामान अपने दुकान के अंदर ही रख कर बेचे जहां तक उनके दुकान की सीमा है उसके बाहर किसी भी तरह का अतिक्रमण ना करें और इसके लिए शनिवार 10 बजे तक का समय दिया गया है।यदि वह लोग अपने आप अतिक्रमण नहीं हटाएंगे तो उनके खिलाफ कार्यवाही करते हुए उसको जेसीबी से तोड़ा जाएगा तथा उस पर आने वाला व्यय भी वसूल किया जाएगा। इससे पूर्व शासन के निर्देश के क्रम में नगर के सभी व्यापारियों के साथ बैठक करके उनको अवगत कराया जा चुका है।

