सत्यबन्धु भारत
हरदोई। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश को चोरी की एक बुलेट मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी गैंगस्टर के मामले में वांछित चल रहा था।
एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया थाना कोतवाली देहात पुलिस थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग के लिए मामूर थे। उसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली की गैंगेस्टर एक्ट में फरार चल रहा 15 हजार रुपये का इनामी अपराधी विवेक पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी ग्राम नोनखारा थाना सांडी जनपद हरदोई पोखरी तिराहे के पास खड़ा है। सूचना मिलते ही तत्काल प्रभारी निरीक्षक मय पुलिस बल, स्वाट टीम व एसओजी टीम के साथ शुक्रवार की रात घेराबंदी कर विवेक पुत्र राजेंद्र प्रसाद को पोखरी तिराहे से आने वाले बाईपास रोड पर जाकर होमगार्ड कार्यालय के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक बुलेट मोटरसाईकिल (HR51 BR 5381) बरामद की गई। कड़ाई से पूंछताछ की गई तो अभियुक्त ने बताया कि उसने यह मोटरसाईकिल सेक्टर-19 राजा गार्डन नेशनल पब्लिक स्कूल के सामने हरियाणा के जिला फरीदाबाद से चोरी की है। और मोटर साईकिल का निजी प्रयोग कर रहा था। मोटरसाइकिल चोरी के सम्बंध में हरियाणा के जिला फरीदाबाद थाना ओल्ड फरीदाबाद पर 18 मार्च 2019 को अलग मुकदमा पंजीकृत है। पिछले दिनों एसपी ने अभियुक्त पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। एसपी ने बताया कि अभियुक्त थाना सांडी से गैंगस्टर में वांछित चल रहा था।

