लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

13407 छात्रों को मिला टैबलेट व स्मार्टफोन, खिल उठे चेहरे



गाजीपुर : प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत 96 महाविद्यालयों, आइटीआइ और पालीटेक्निक संस्थानों आदि में अध्यनरत 13407 छात्र-छात्राओं को सोमवार को टैबलेट व स्मार्टफोन वितरण किया गया। इसमें 10985 टैबलेट व 2422 स्मटफोन शामिल हैं। टैबलेट व स्मार्टफोन प्राप्त कर सभी छात्र-छात्राएं उत्साहित और खुश दिखे। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर मिश्र आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन एवं जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने पीजी कालेज सहित कई संस्थाओं में टैबलेट वितरित किया। पीजी कालेज के 687 तथा टेरी कालेज के 55 छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरण किया गया।



दयाशंकर मिश्र ने कहा कि कोरोना काल में जब इस देश का युवा अपने घरों बंद होने को विवश था, तब इस देश के शिक्षा जगत से जुड़े लोगों मन में बड़ा प्रश्न चिन्ह यह था कि आखिर में यह जो सत्र छूटेगा और पढ़ाई नहीं हो पाएगी, तो फिर कैसे उन बच्चों समय की भरपाई की जाएगी। इसी के दृष्टिगत हमारे प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने देश नौजवानों को पढ़ाई के लिए टैबलेट व स्मार्टफोन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया, जिससे बच्चों को पढ़ाई में सहूलित मिलेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि आज डिजिटल जीवन के युग में बिना तकनीक के मानव जीवनयापन करना कठिन है। जब से इलेक्ट्रानिक डिवाइस हमारे जीवन में आई हैं तब से हमारा • जीवन आसान हो गया है। उन्होंने इस तकनीक का हमेशा सद्उपयोग करने की नसीहत दी। पीजी कालेज के प्राचार्य डा. राघवेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि यह कार्यक्रम सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं में एक  जन जागरण  लाने की शक्ति है, जो युवा के साथ प्रदेश को भी स्मार्ट बनाने का काम कर रही है। इस क्रम में सत्यदेव इंस्टीट्यूट आफ टेक्नालाजी एवं सत्यदेव डिग्री कालेज के छात्र-छात्रओं को 661 टैबलेट तथा चंद्रशेखर पूर्व प्रधानमंत्री स्मारक महाविद्यालय सेवराई में 319 टैबलेट एवं 790 स्मार्टफोन, मां कालिन्दी सिंह प्राईवेट आईटी गाजीपुर टैवलेट, का वितरण किया।