लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

भाजपा नेत्री अधिवक्ता मनीषा सिंह मनू व साथियों का प्रयास लाया रंग, गरीब माँ से मिल पाई 12 वर्षीय पीड़ित लड़की



लखनऊ क़े मलिहाबाद क्षेत्र क़े ग्राम ईशापुर की रहने वाली गरीब परिवार की रजनी जिसका पति ना केवल बेरोजगार था बल्कि शराब की लत उसको दिन प्रतिदिन हैवानियत की तरफ ले जा रहीं थी जिसके चलते रजनी क़े पति ने उसको मार पीट क़र घर से बेदखल कर दिया था! बेसहारा  रजनी की दो बेटियां थी जिसमे बड़ी लड़की 12 वर्ष को वैहशी बाप ने अपने पास जबरन रोक लिया था और पत्नी को उसकी छोटी बेटी क़े साथ घर से भगा दिया था! बेसहारा रजनी लखनऊ आकर घरों मे चौका बर्तन क़र बमुश्किल से गुज़र बसर करती थी जब उसने अपनी आप बीती भाजपा की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अवध क्षेत्र की संयोजक एवं अधिवक्ता मनीषा सिंह मनू और चिनहट मण्डल अध्यक्ष सुषमा सिंह को बताई तो उक्त दोनों ही नेत्रियों ने इस सम्बन्ध मे अपनी परिचित और सेवानिवृत पुलिस अधिकारी सत्य सिंह से घटना क़े विषय मे चर्चा की और एक राय होकर पीड़ित रजनी को लेकर थाना मलिहाबाद पहुंच गई जहाँ पर घटना की जानकारी देते हुए तत्पश्चात रजनी क़े ईशापुर ग्राम क़े उसके मकान पर पहुंची और लड़की क़े वहशी बाप क़े चुंगल से छुड़ा क़र मुक्त कराया! मुक्त होने क़े बाद पीड़ित 12 वर्षीय लड़की ने जो हैवानियत की दास्तां बयां की वो रोंगटे खड़े करने वाली किसी फ़िल्म की कहानी सरिखी थी! मनीषा सिंह मनू ने बताया की आज रजनी और उसकी दोनों बेटियां बेहद ख़ुश है और उन दोनों बेटियों की शिक्षा क़े लिए भी उनका संगठन पूरी सहायता करने को तैयार रहेगा!