लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

126 पोते-पोतियों के दादा ने 37वीं बार रचाई शादी, 135 बच्चों के साथ 28 पत्नियां हुईं शामिल



बचपन में हम अक्सर सुना करते थे कि राजा-महाराजा बहुत सी शादियां करते थे और उनकी दर्जनों पत्नियां होती थीं। लेकिन आज के समय में एक से ज्यादा पत्नी होना बहुत बड़ी बात मानी जाती है। कई बार तो एक पत्नी को लेकर भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।


सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा , जिसमें एक शख्स 37वीं बार शादी रचाता हुआ नजर आता है। ट्विटर पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें कहा जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा बुजुर्ग आदमी अपनी 28 पत्नियों, 135 बच्चों और 126 पोते-पोतियों के सामने 37वीं बार शादी कर रहा है।



 

लोगों ने जब ये सुना तो सब दंग रह गए। साथ ही ये शख्स लोगों के बीच चर्चा का विषय भी बन गया। बता दें कि सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को देखने के साथ ही जमकर शेयर भी कर रहे हैं। वीडियो को आईपीएस ऑफिसर रुपिन शर्मा ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए शर्मा ने कैप्शन लिखा है, ‘सबसे बहादुर आदमी… 37वीं शादी वो भी 28 बीवी, 135 बच्चे और 126 पोते-पोतियां के सामने’।



यह वीडियो पिछले साल जून में आईपीएस रुपिन शर्मा ने शेयर किया था। जो उस समय जमकर वायरल हुआ था और अब एक बर फिर से ये वीडियो खूब देखा जा रहा है। हालांकि इस बात की जानकारी नहीं है कि वीडियो कब और कहां बनाया गया है।