सत्यबन्धु भारत
लखनऊ. दिनांक 07 अप्रैल 2022 विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मद्यनिषेध विभाग उ० प्र० व विनायक ग्रामोद्योग संस्थान, लखनऊ के सहयोग से जन सामान्य को मद्यपान एवं मादक पदार्थों के सेवन के दुष्परिणामों से अवगत कराने व स्वस्थ जीवन-यापन के प्रति जागरुक करने के उददेश्य से उत्तर प्रदेश राज्य सडक परिवहन निगम, कैसरबाग बस स्टेशन लखनऊ पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा विभागीय प्रदर्शनी, प्रचार साहित्य का वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम जादू व संगोष्ठी का आयोजन कराया गया।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ ने विधिक जागरुकता अभियान यात्रियों के बीच चलाया, जिसमे विभागीय अधिकारी गण भी शामिल हुये। कार्यक्रम को सफल बनाने में विनायक ग्रामोद्योग संस्थान के अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
गोष्ठी मे श्री पल्ल्व बोस क्षेत्रीय प्रबन्धक लखनऊ उ० प्र० राज्य सडक परिवहन निगम श्री बिमल राजन, सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक उ० प्र० राज्य सड़क परिवहन निगम श्री रमेश सिंह विष्ट, सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक श्री मनोज शर्मा, सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक नगर बस श्री एम०बी० नाटू प्रबन्धक सिटी बस, श्री अनुपम त्रिपाठी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण / सीनियर डिवीजन सिविल जज लखनऊ श्री आर० एल० राजवंशी क्षेत्रीय मद्यनिषेध एवं समाजोत्थान अधिकारी लखनऊ क्षेत्र, श्रीमती ममता साहू स्टेशन प्रबन्धन, कैसर बाग, श्री ब्रजभान सिंह भानू, एडवोकेट, श्री अजय कुमार अज्जू श्री बिमल श्रीवास्तव, श्री उमंग गुप्ता, श्री अरविन्द जयसवाल, आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे.



