लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

कैंसर विशेषज्ञ डॉ०एन०ए०सिद्दीक़ी "एशिया अवार्ड" से सम्मानित

 


देश के प्रशिद्ध कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ०एन०ए०सिद्दीक़ी को "रुला इंटरनेसनल अवार्ड्स,मलेशिया" ने "एशिया अवार्ड" के अंतर्गत "एशियास आउट स्टैंडिंग ऑन्कोलॉजिस्ट अवार्ड ऑफ़ द ईयर-2021" से सम्मानित किया गया है! यह अवार्ड 25 अप्रेल 2022 को त्रिची,तमिलनाडु में दिया गया! लेकिन व्यक्तिगत कारणों से डॉ०एन०ए०सिद्दीकी सम्मान समारोह में सम्मिलित नहीं हो पाए थे!यह जानकारी संस्था के निदेशक अबुताहिर एस ने बताया कि डॉ०एन०ए०सिद्दीक़ी को चिकित्सा के क्षेत्र में नामित किया गया था और ज्यूरी कमेटी के सदस्यों ने डॉ०एन०ए०सिद्दीक़ी को चिकित्सा के क्षेत्र में "एशियास आउट स्टैंडिंग ऑन्कोलॉजिस्ट अवार्ड ऑफ़ द ईयर -2021" के लिए चुना है! कैंसर के क्षेत्र में डॉ०एन०ए०सिद्दीक़ी का बहुत ही सराहनीय योगदान है! खासतौर से कोविड काल में कैंसर से पीड़ित लोंगो को हर संभव सुविधाएँ देने की बहुत कारगर कोशिश डॉ०एन०ए०सिद्दीक़ी द्वारा की जा रही है! कोरोना काल में जिन मरीजों के पास इलाज़ के लिए पैसा नहीं होता है,उनकी भी हर संभव मदद करते हैं! नबील हेल्थ केयर सेंटर,खुर्रमनगर,लखनऊ एवं रीजेंसी हॉस्पिटल,लखनऊ में डॉ०एन०ए०सिद्दीक़ी मुख्य कैंसर विशेषज्ञ के तौर पर कार्य करते हैं एवं कैंसर के इलाज़ में इम्मुनोथेरपी ,कीमोथेरपी एवं टार्गेटेड थेरेपी द्वारा इलाज़ करते हैं! डॉ०एन०ए०सिद्दीक़ी का इम्मुनोथेरपी के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश में विशिष्ट स्थान है! डॉ०एन०ए०सिद्दीक़ी लखनऊ के अल्पाइन मेडिक्स कैंसर सेंटर,अवध हॉस्पिटल के साथ शहर के अन्य अस्पतालों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं! कैंसर विशेषज्ञ डॉ०एन०ए०सिद्दीक़ी कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय कैंसर संस्थाओं एवं सोसाइटीज़ के सदस्य हैं! कैंसर विशेषज्ञ डॉ० सिद्दीक़ी मरीजों को अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं! कैंसर विशेषज्ञ डॉ०एन०ए०सिद्दीक़ी  देश विदेश में आयोजित तमाम कैंसर कार्यशालाओं और कांफ्रेंस में बतौर फैकल्टी भाग ले चुके हैं और सम्मिलित होते रहते हैं! उनके द्वारा समय समय पर कैंसर जागरूकता अभियान, निःशुल्क  कैंसर कैंप लगाकर लोंगो को लाभ पहुंचाते रहते हैं!