लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति 'दिशा' की बैठक वाराणसी सर्किट हाउस में की गई



वाराणसी.  जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति 'दिशा' की बैठक वाराणसी सर्किट हाउस में आहूत की गई जिसमें केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री श्री महेंद्र नाथ पांडेय जी, आयुश मंत्री दया शंकर मिश्र दयालु, उत्तर प्रदेश सरकार मंत्रिमंडल में साथी स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री श्री रविंद्र जायसवाल जी, एमएलसी आशुतोष सिन्हा जी, माननीय प्रधानमंत्री एवं काशी के सांसद श्री नरेन्द्र मोदी जी के जनसम्पर्क कार्यालय के प्रभारी शिवशरण पाठक जी सहित अधिकारीगण शामिल रहे।


बैठक में प्रधानमंत्री जी के संसदीय क्षेत्र और धर्म नगरी काशी में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा के साथ कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही, पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने, चल रही योजनाओं को तय समय मे पूरा करने के आवश्यक निर्देश दिए गए।