लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

राजस्व बार एसोसिएशन ने प्रशान्त सिंह "अटल" मुख्य स्थायी अधिवक्ता, सदस्य बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश का किया जोरदार स्वागत



दिनांक 29.04.2022 को राजस्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष श्री रमेश प्रसाद अवस्थी एवं महामंत्री श्री राजीव कुमार मिश्र, पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यगण की उपस्थिति मे प्रशान्त सिंह "अटल" मुख्य स्थायी अधिवक्ता, सदस्य बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा राजस्व एडवोकेट संहिता 2006 जो कि उनके द्वारा लिखित है उसे अधिवक्ताओं के मध्य वितरित करते हुए बार काउंसिल एवं उत्तर प्रदेश शासन की अधिवक्ता कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया। अधिवक्ताओं को यह भी आवश्वासन दिया गया कि वह हमेशा अधिवक्ताओं के हितों के लिए प्रयासरत रहेगें।

इस मौके पर राजस्व बार के महामंत्री राजीव कुमार मिश्र द्वारा प्रशान्त सिंह "अटल" मुख्य स्थायी अधिवक्ता, सदस्य बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत भी किया गया. 

कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अधिवक्ताओं द्वारा पुस्तक वितरण कार्यक्रम एवं उनके कार्यों की सराहना की गयी।