लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र को किया सम्मानित



• जिला अध्यक्ष शशांक पांडे ने शिक्षकों की समस्यायों पर उठाया सवाल

• कार्यकारी जिलाध्यक्ष ज्योति प्रकाश ने दुशाला भेंट कर दयालु का किया सम्मान

• शिक्षकों ने पुरानी पेंशन की उठाई मांग



वाराणसी। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद वाराणसी प्राथमिक संवर्ग के तत्वाधान में मुख्य अतिथि डॉक्टर दयाशंकर मिश्र (दयालु गुरु) राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश सरकार का स्वागत एवं अभिनंदन समारोह किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष शशांक कुमार पांडेय शेखरने तथा संचालन जिला महामंत्री आनंद कुमार सिंह ने किया अति विशिष्ट अतिथि के रुप में प्रतिष्ठित उद्यमी एवं समाज सेवी शशांक अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि डॉ प्रभाकर द्विवेदी रहे। कार्यकारी जिला अध्यक्ष ज्योति प्रकाश ने दयालु को माल्यार्पण के साथ दुशाला भेंट कर किया सम्मानित।

कार्यक्रम के दौरान पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने के लिए राज्य में मेमोरेंडम जारी करवाने के लिए जिलाध्यक्ष शशांक कुमार पांडेय के नेतृत्व में मंत्री जी को ग्यापन दिया गया। मंत्री ने पुरानी पेंशन की आवश्यकता को समझते हुए माननीय मुख्यमंत्री के संज्ञान में इस मुद्दे को पहुंचाने का वादा किया।


मुख्य अतिथि से शिक्षकों कर्मचारियों को पुरानी पेंशन व्यवस्था से आच्छादित कराने के लिए केंद्र सरकार की तरह मेमोरेंडम जारी करवाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से वार्ता करने के लिए आश्वाशन भी दिया. 




जिलाध्यक्ष शशांक कुमार पांडेय ने मुख्य अतिथि के रूप में विषय रखते हुए डा० दया शंकर मिश्र ने कहा मैं मंत्री से पहले शिक्षक हूं इसलिए आपके दुख दर्द को दूर करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।


स्वागत एवं सम्मान समारोह में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के कार्यकारी जिला अध्यक्ष ज्योति प्रकाश, डा० रमा रुखैयार, आशा पाठक, दीपिका सिंह, सत्य प्रकाश पाल, डॉ दिनेश चंद्र, डॉ कुंवर भगत सिंह, राजन सिंह, आशा पाठक, करने के लिए आह्वान किया। • आशा विश्वकर्मा, संजीव त्रिपाठी, प्रशांत मोहनगिरी, सुधारानी, अरविंद द्विवेदी, आशुतोष, रितु ओबेराय, दीपिका सिंह, गीता गुप्ता, शशि भूषण आदि बड़ी संख्या में शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।