महू ।निमाड़ का गौरव, क्रान्तिसूर्य जननायक टंट्या भील की गौरव कलश यात्रा की प्रभारी , जनजाति गौरव से सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता, महु विश्वविद्यालय की शोधार्थी दीपमाला रावत ने 25 अप्रैल 2022 को राजभवन में गठित जनजातीय प्रकोष्ठ के विषय विशेषज्ञ का पद ग्रहण किया।विश्वविद्यालय की पीएचडी शोधार्थी का राजभवन में सम्मानित पद पर पहुँचना विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है। मध्यप्रदेश के इतिहास में पहली बार माननीय राज्यपाल के निर्देशन में जनजातियों से सम्बंधित सभी विषयों, उनके लिए बनी सभी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए जनजातीय प्रकोष्ठ जैसी सबसे ताकतवर सेल का गठन किया गया अब जनजातीय प्रकोष्ठ सदस्यों के माध्यम से आदिवासी अपनी समस्याओं से सीधे राज्यपाल को अवगत करा सकेगे। जनजाति समाज और महिलाओ से जीवंत सम्पर्क बना रहे इसलिए दीपमाला रावत जैसी सामाजिक कार्यकर्ता को सदस्य बनाया गया। इस प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री दीपक खांडेकर पूर्व आईएस, सचिव श्री बी एस जामोद आईएस ऑफिसर, विषय विशेषज्ञ डॉ दीपमाला रावत, विधि सलाहकार श्री भग्गू सिंह रावत और विक्रांत कुमरे नियुक्त हुए। दीपमाला रावत क़े मनोनयन पर डॉक्टर बी॰आर॰अम्बेडकर सामाजिक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डी॰के॰ शर्मा कुलसचिव डॉक्टर अजय वर्मा, प्रो डी॰के॰ वर्मा प्रो देवाशीष देवनाथ प्रो, शैलेंद्र मणि त्रिपाठी डॉक्टर मनीषा सक्सेना सहायक कुलसचिव संध्या मालवीय समेत विश्वविद्यालय क़े शिछक़ो अधिकारियों कर्मचारियों ने बधाइयाँ दीं है ।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निवास पर स्वागत और रात्रि भोज का आयोजन हुआ। पूरी जनजातीय प्रकोष्ठ के सदस्यों के साथ पौधा रोपण किया।
राजभवन का सचिवालय हमारा ऑफिस होंगा।


