लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

स्वच्छता अभियान से सभी लोग जुड़े :दया शंकर मिश्र, दयालु

 


सत्यबन्धु भारत 

मिर्जामुराद । 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, सृजन समाजिक विकास न्यास तथा नगर निगम के संयुक्त तत्वधान में वरुणा नदी घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री दयाशंकर मिश्रा, दयालु (आयुष मंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश सरकार) थे  दयाशंकर मिश्रा, दयालु ने सभी को इस अभियान से जुड़ने के लिए कहा तथा विशिष्ट अतिथि श्री प्रणय सिंह, (नगर आयुक्त वाराणसी) श्री महेंद्र मिश्रा उप कमांडेंट 95 बटालियन थे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल थे माननीय मंत्री जी ने 95 केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कार्यों की सराहना की एवं सृजन सामाजिक विकास न्यास की भी प्रशंसा की। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री दीपक अग्रवाल ( कमिश्नर वाराणसी) ने लोगों से अपील भी किए कि इस अभियान में ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़े श्री अनिल कुमार सिंह ने सभी को जल संरक्षण स्वच्छता, पर्यावरण को प्रदूषण से मुक्त करने की शपथ दिलाई | 

यह कार्यक्रम 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कमांडेंट के देखरेख में चलाया जा रहा है। श्री राम सकल यादव (नगर स्वास्थ्य अधिकारी) अपनी नगर निगम टीम के साथ उपस्थित रहे तथा 95 बटालियन केंद्रीय पुलिस बल के अधिकारी व जवानों के साथ प्रवीण सिंह और सुधीर सिंह समाजसेवी विजय केजरीवाल आदि लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिये।