गायत्री जन सेवा संस्थान एवं नीशू वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा नारी शक्तियों का सम्मान हेतु संस्था द्वारा शंकरपुरवा द्वितीय कल्याणपुर क्षेत्र में महिलाओं को साड़ी वितरित की गई। दोनों संस्थाओं ने जरूरतमंद महिलाओं के लिए ये भेंट की गयी।
संस्था माँ गायत्री जनसेवा संस्थान के अध्यक्ष व संयोजक भारतीय जनता पार्टी एनजीओ प्रकोष्ठ लखनऊ महानगर अरुण प्रताप सिंह ने बताया की संस्था का उद्देश्य है लक्ष्य अंत्योदय समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों तक पहुंचना संस्था का उद्देश्य है जो कि संस्था विगत कई वर्षों से शोषित,वंचित,पीड़ित व जरूरतमंद लोगों की मदद करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण,निर्धन कन्या विवाह,शिक्षा के क्षेत्र एवं मुख्य रूप से महिला उत्पीड़न एवं घरेलू हिंसा पर कार्य कर रही है।
नीशू वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष व भाजपा नगर की सह संयोजिका गुँजन वर्मा ने बताया की दोनो संस्थाए समय समय पर जरूरतमंद लोगों को,स्वास्थ्य सुविधाएं,राशन सामग्री,महिलाओं के उत्थान, रोजगार व शिक्षा के क्षेत्र में निरतंर कार्य कर रही हैं। कोविड कॉल में संस्था ने प्रत्येक जरूरतमंद को भोजन,दवा व राशन की व्यवस्था की सुविधा मुहैया कराई।
इस सामाजिक कार्य में विशेष रूप से उपस्थिति मण्डल अध्यक्ष केपी सिंह,भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ क्षेत्रीय संयोजक मुकेश मिश्रा,माँ गायत्री जन सेवा संस्थान की उपसचिव उमा सिंह,नीशू वेलफेयर फाउंडेशन की लखनऊ प्रभारी सीमा राय,भाजपा नगर कार्यसमिति सदस्य संजय सिंह,नगर कार्यसमिति सदस्य अंशुमान सिंह,उत्तम पोरवाल,दुर्गेश सिंह,सौम्या सिंह,उज्ज्वल मिश्रा आदि उपस्थित रहे।


