लखनऊ. एकल अभियान से सम्बद्ध ग्राम स्वराज मंच के तत्वाधान में आयोजित भगवा यात्रा से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जन्मोत्सव पर राजधानी भगवामय हो गई। शहर की गलियाँ जय श्रीराम के उद्गोष से गुंजायमान हो गईं। 10,000 से अधिक राम भक्त जब बाइक और कारों से राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों से निकले तो ‘रामजी की सेना’ सा दृश्य दिखा। क्या बच्चे, क्या बड़े सभी इस भगवा यात्रा के सहभागी बने। कपूरथला चौराहे पर मुख्य मंत्री की अनुपस्थिति में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा जोकि गुजरात से ही एकल अभियान को जानते हैं, ने भगवा झंडी दिखाकर इस रैली को विदा किया I रैली के विदाई से पूर्व श्री अरविन्द कुमार शर्मा ने रथ में स्थित भगवान राम की प्रतिमा की आरती की, आरती के समय विद्वान ब्राह्मणों के समूह ने राम रक्षा स्त्रोत का पाठ किया तथा संखनाद के साथ यात्रा की विदाई हुई I यात्रा की विदाई से पहले कपूरथला चौराहे पर एकत्रित लखनऊ नगर के जन समुदाय को संबोधित करते हुए एकल अभियान के राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि मर्यादा पुरषोत्तम राम हम सब के जीवन के रोल माडल हैं आदर्श पुत्र, आदर्श राजा, व्यव्हार और प्रबंधन में शसक्त जैसे अनेक गुणों को हम अपने जीवन में उतार सकते हैं मर्यादा पुरषोत्तम श्री राम के जीवन से हम सबको अपने जीवन में मर्यादा पालन का अभ्यास करना चाहिए तथा सम्पूर्ण समाज को मर्यादा का पालन करना सिखाने की आवश्यकता है I
आज की यात्रा का उद्देश्य बताते हुए महामंत्री ने कहा कि अपने ही देश में विस्थापित कश्मीरी हिदुओं के पुनर्वास के सन्दर्भ में भारत सरकार के साथ साथ पत्येक राष्ट्रवादी नागरिक को चिंतन करने की आवश्यकता है क्योंकि आजादी के 75 वर्ष बाद भी यदि हिन्दू भारत में ही विस्थापित जीवन व्यतीत करने के लिए बाध्य होंगे तो सम्मान जनक जीवन किस देश में जी पाएंगे I भारत के वर्तमान दृश्य को देखते हुए ऐसा लगता है की यदि राष्ट्र को लोकतंत्र की रक्षा करनी है तो अविलम्ब जनसंख्या नियंत्रण के सन्दर्भ में सार्थक एवं सशक्त कदम उठाना होगा I इस अवसर पर पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नंदीजी’, महापौर संयुक्ता भाटिया, एकल अभियान महामंत्री माधवेन्द्र सिंह, लखनऊ उत्तर विधायक डॉ. नीरज बोरा, लखनऊ विधायक अवनीश सिंह लखनऊ चैप्टर अध्यक्ष उमाशंकर हलवासिया, उपाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, भूपेंद्र अग्रवाल भीम राष्ट्रीय अध्यक्ष ग्राम स्वराज मंच, डॉ वीरेंद्र कुमार राष्ट्रीय प्रभारी ग्राम स्वराज मंच ,सुरेश कुमार अग्रवाल ,जय अग्रवाल, मनोज कुमार सिंह यात्रा संयोजक , उत्कर्ष वाजपेई ,मनोज कुमार मिश्रा सिख समुदाय प्रमुख डॉ गुरमीत सिंह आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे ,
इस अवसर पर एकल श्रीहरि सत्संग समिति द्वारा संचालित 60वें श्रीहरि रथ का लोकार्पण किया गया। यह रथ लखनऊ भाग के गाँव-गाँव में घूमकर संस्कार पक्ष को पुष्ट करेगा। रथ में श्रीराम, माता जानकी और हनुमान जी विराजित हैं। यह रथ जिस गाँव में जाएगा वहां ग्रामवासियों द्वारा इसकी पूजा-अर्चना की जायेगी। इस रथ द्वारा भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार, हिन्दू रीति-रिवाज व् धर्म को बल देने का कार्य किया जाएगा।
रैली में सबसे आगे चल रहे श्रीहरि रथ की कपूरथला नगर निगम कार्यालय के सामने पार्षद पृथ्वी गुप्ता, अनुराग गुप्ता व् अन्य द्वारा आरती की गई। शिव मेडिकल चौराहे पर रथ का स्वागत एवं पुष्प वर्षा हुई जिसमें डॉ. संदीप अग्रवाल, विष्णु तिवारी उपस्थित रहे। डालीगंज हसनगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनीष गुप्ता द्वारा रथ के स्वागत में छप्पन भोग का प्रसाद वितरण किया गया। कोनेश्वर चौराहे पर पार्षद अनुराग मिश्रा, ऋषि कपूर, अमित अग्रवाल व् साथियों पर रथ पर पुष्प वर्षा की गई। चौक चौराहा, ऐशबाग रामलीला मैदान के सामने, हजरतगंज अटल चौराहा, हलवासिया मार्केट में भी रथ का स्वागत, पूजा-वंदन व् पुष्प वर्षा हुई। यात्रा के अंतिम पड़ाव झूलेलाल वाटिका पर रथ का भव्य स्वागत हुआ। एकल अभियान के कार्यकर्तागणों ने जय श्रीराम के नारों से पूरे स्थल को राममय कर दिया। जगह जगह पर स्वागत सम्मान जिसमें फुलो की वर्षा ,शौर्य गीत महिला टोली द्वारा हर पाँच सौ मीटर पर स्वागत का विशेष तरह गली मुहल्ले में दोनो तरफ से लोग अपने परिवार के साथ हर्षोल्लास रामायण गीत भगवा रंग चढ़ने लगा अयोध्या सजा दी मथुरा की बारी है राममय गानो से पूरा रास्ता गुजता २हा ।
भगवा यात्रा की संकल्पना का आधार एकल अभियान देश के डेढ़ लाख से अधिक गाँवों में गत 32 वर्षों से शिक्षा, संस्कार, सहकार, स्वाबलंबन, संस्कृति उत्थान के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। 2019 में एक लाखवें विद्यालय का कीर्तिमान स्थापित करने वाले एकल अभियान को गाँधी शांति पुरस्कार प्राप्त हो चुका है।
इस कार्यक्रम को सफल बनने हेतु श्री रवीश अग्रवाल ,श्री सुनील अग्रवाल , श्री राजीव अग्रवाल जी , श्री ब्रिज मोहन अग्रवाल जी , श्री सुनील तुलस्यान जी , श्री घनश्याम दास अग्रवाल जी, श्री अनुराग मिश्र, श्री कन्हैया लाल नगीना जी , श्री निलेश टाटा, श्री हरजीवन रस्तोगी, भारत भूषण जी, अनुराग साहू ,मनीष गुप्ता, अभिषेक खरे ,हरिशचंद्र अग्रवाल, श्री संतोष शोले जी, दुर्गेश त्रिपाठी एकल फ्यूचर ,रामचंद्र वर्मा राष्ट्रीय प्रमुख ग्राम स्वराज मंच , अखिलेश्वर नाथ ,अनिल बंसल, रंजना मिश्रा ,बबीता सिंह ,सुमन पांडे ,रुचि पांडे ,शिप्रा गुप्ता ,सुशील जैन, अभय उपाध्याय ,उमेश, प्रमोद अग्निहोत्री ,रचना चतुर्वेदी, विश्वनाथ शुक्ला, धीरज भारद्वाज, अखंड प्रताप सिंह आदि लोगों ने अथक परिश्रम किया ।




