मल्लिका ए अवध श्वेता तिवारी द्वारा 27 मार्च 2022 को वाराणसी में आयोजित सेलिब्रिटी अवॉर्ड नाइट एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत सेलिब्रिटी गेस्ट एक्ट्रेस श्रुति शर्मा, मुख्य अतिथि पूर्व न्यायाधीश अजीत कुमार तिवारी जी, आयोजक अनुपम तिवारी जी एवं शो डायरेक्टर गर्व तिवारी द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न शहरों एवं प्रदेशों से आए हुए प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित भी किया गया।
मल्लिका ए अवध श्वेता तिवारी द्वारा कराए गए मॉडल ऑफ द ईयर 2022 के अंतर्गत 54 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता तीन चरणों में संपन्न की गई जिसमें सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली मान्सी सिंह को विनर घोषित किया गया। मान्सी सिंह की क्राउनिंग एक्ट्रेस श्रुति शर्मा द्वारा किया गया एवं इसके साथ ही साथ मान्सी सिंह की मिस लखनऊ 2022 की भी क्राउनिंग की गई। मिस लखनऊ की विजेता मान्सी सिंह ने जूट बैग के साथ रैंप वॉक किया एवम लोगो से प्लास्टिक मुक्त भारत हेतु प्लास्टिक इस्तेमाल न करने की अपील भी किया।


