परिवहन विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा 18 अप्रैल , दिन सोमवार को "सड़क सुरक्षा सप्ताह" के उद्घघाटन समारोह व बाइक रैली जो कि 1090 चौराहे से निकलेगी, में कई संगठनों द्वारा सहभागिता करना सुनिश्चित हुआ है ।
इसी क्रम में कंज्यूमर गिल्ड संस्था द्वारा भी प्रतिभाग किया जाएगा। कार्यक्रम का
उद्घघाटन माननीय परिवहन मंत्री , उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया जाएगा ।
अतः उपरोक्त कार्यक्रम में 18 अप्रैल , दिन सोमवार प्रातः 6:30 बजे से 1090 चौराहा, गोमती नगर में आपकी उपस्थिति अपने दोपहिया वाहन व हेलमेट के साथ अपेक्षित है। कार्यक्रम में टी शर्ट व कैप का वितरण भारतीय मानक ब्यूरो , लखनऊ द्वारा किया जायेगा।
भवदीय,
अभिषेक श्रीवास्तव (अधिवक्ता)
अध्यक्ष,
कंज्यूमर गिल्ड , लखनऊ
