लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

कैरियर कान्वेंट गर्ल्स डिग्री कॉलेज में 13 विद्यार्थियों का कैंपस रिक्रूटमेंट



कैरियर कान्वेंट गर्ल्स डिग्री कॉलेज में दिनांक 30 अप्रैल 2022 को महाविद्यालय में प्लेसमेंट सेल की ओर से रिक्रूटमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया इस ड्राइव में "उत्तम फाइनेंस  सर्विसेस कंपनी" द्वारा  महाविद्यालय के विद्यार्थियों  का प्लेसमेंट  किया गया। महाविद्यालय के अंतिम वर्ष के लगभग 30   विद्यार्थियों द्वारा (स्नातक एवं परास्नातक) इस  ड्राइव में साक्षात्कार के लिए उपस्थित रहे जिसमें 13  छात्राओं का सिलेक्शन किया गया। चयन प्रक्रिया- पर्सनल इंटरव्यू  एवं एचआर राउंड के माध्यम से की गई। उत्तम फाइनेंस सर्विसेज कंपनी के एचआर प्रबंधक विपिन कुमार पांडे, एचआर एग्जीक्यूटिव शशि प्रकाश तिवारी एवं सोनाली तिवारी द्वारा साक्षात्कार  प्रक्रिया को संपन्न किया गया। 



महाविद्यालय के  प्राचार्य डॉ0 दीपक कुमार श्रीवास्तव ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन, प्लेसमेंट सेल समन्वयक  डॉ0 सरगम सिंह ( प्रवक्ता, इतिहास विभाग) श्री शरद चौहान, सह- समन्वयक ( प्रवक्ता, वाणिज्य विभाग) डॉ0 इरा रस्तोगी,  सदस्य (प्रवक्ता, प्राणी विज्ञान विभाग) और सुश्री सानिया  शेख, सदस्य ( प्रवक्ता, वाणिज्य विभाग) एवं  डॉ0 कुलदीप सिंह,  सदस्य ( प्रवक्ता, विज्ञान विभाग) द्वारा किया गया।  प्रोग्राम की समस्त जानकारी मीडिया सेल प्रभारी डॉ0 नीता श्रीवास्तव एवं डॉ0 तरन्नुम सिद्दीकी द्वारा दी गई।