लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

Lucknow : प्राकृतिक रंगों और फूलों से होली खेलकर वातावरण और प्रकृति को सहेजने के उद्देश्य से प्री होली उत्सव का आयोजन



लखनऊ,  माध्यम सामाजिक संस्था द्वारा एपिक इवेंट के सहयोग से PRE- HOLI Celebration-“ Rang De Gulal mohe-Season-4”  का भव्य आयोजन  दिनांक 13/03/2022 को माध्यम सामाजिक संस्था द्वारा एपिक इवेंट के सहयोग से PRE- HOLI Celebration-“ Rang De Gulal mohe-Season-4” का भव्य आयोजन दिव्यांश पैलेस अलीगंज लखनऊ के सभागार में मुख्य अतिथि श्रीमती सरोज प्रसाद जी व श्रीमती कुमुद श्रीवास्तव जी सदस्य राज्य महिला आयोग व श्रीमती स्मिता सिंह जी चेयरमैन वाई डी एस इंडस्ट्री लखनऊ व माध्यम समाजिक संस्था की सचिव श्रीमती हेमा खत्री के द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन गणेश वंदना के साथ किया गया.



 सर्वप्रथम गणेश वंदना की प्रस्तुति ६ वर्ष की छोटी बच्ची अन्वेश द्वारा प्रस्तुत की गायी  साथ ही ग्रूप डान्स में हर्षिता वर्मा,वंदना जयसवाल और वर्निता सिंह ने ग्रूपडान्स की Rang De Gulal mohe Season-4 में महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी ,साथ ही सभी ने ज़ोरदार फूलो की होली खेलकर वातावरण और प्रकृति को सहेजने का संदेश दिया 

कैमिकल रंगों से बचाव व प्राकृतिक रंगों और फूलों से होली खेलकर वातावरण और प्रकृति को सहेजने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया । 

कार्यक्रम में घरेलू और कामक़ाज़ी सभी महिलाओं ने मच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया ,होलियाँ में उड़े रे गुलाल जैसे गानो पर नृत्य किया तो किसी ने फागुन के गीत गाकर और किसी ने कविता पाठ करके सभी का दिल जीत लिया और समा बाध दिया

सभी को संस्था की तरफ से मेडल और सर्टिफ़िकेट प्रदान किए गये साथ ही सभी को होली के उपहार भी भेंट में दिया गया