लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

बिहार : बच्ची होली खेलने निकली थी, रेप किया, आंखें फोड़ीं और मार डाला



बिहार  के बांका  जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 8 साल की बच्ची के साथ रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई. पुलिस के मुताबिक बच्ची शनिवार, 19 मार्च को अपने छोटे भाई और दोस्तों के साथ घर के बाहर होली खेल रही थी, तभी कोई उसे उठाकर ले गया. उसके साथ रेप किया, आंखें फोड़ी और हत्या कर उसके शव को एक नाले में बालू से दबा दिया. इस मामले में बांका पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

परिजनों ने  बताया?

 घटना बांका जिले के चांदन थाना क्षेत्र की है. यहां के वार्ड नंबर-5 में रहने वाले सभी लोग शनिवार को होली मना रहे थे. बच्ची अपने 5 साल के भाई के साथ घर से बाहर निकली. इसी दौरान कोई उसे उठा ले गया और उसके साथ रेप किया.