बेजुबानों को मिल सकेगी त्वरित मेडिकल सुविधा
लखनऊ। शहर की सामाजिक संस्था एक परिवर्तन फॉउंडेशन की ओर से रविवार को सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमो से ओतप्रोत परिवर्तन उत्सव का आयोजन किया गया। परिवर्तन उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम, कवि सम्मेलन, होली मिलन समारोह एवं बाल मेला का भी शानदार आयोजन किया गया।
परिवर्तन उत्सव में एक परिवर्तन फाउंडेशन द्वारा उत्तर प्रदेश की पहली स्ट्रीट पेट्ट एम्बुलेंस का उद्घाटन किया गया। यह एम्बुलेंस सड़क किनारे निराश्रित पशुओं की सेवा एवं उनके प्राथमिक उपचार एवं चिकित्सा उपलब्ध कराने हेतु कार्य करेगी । साथ ही एक परिवर्तन फाउन्डेशन द्वारा निशुल्क संचालित TAGA प्रशिक्षण केन्द्र से प्रशिक्षित बच्चों द्वारा अनूठे सांस्कृतिक कार्यक्रम की खूबसूरत सी प्रस्तुति की गई।
इस कार्यक्रम में लखनऊ के कई समाज सेवी अतिथि रूप में उपस्थित रहे, स्ट्रीट एनिमल एंबुलेंस का उदघाटन संस्था के संस्थापक /अध्यक्ष ज्ञान तिवारी जी द्वारा किया गया ।
ज्ञान तिवारी ने बताया कि संस्था विगत दो वर्षों से भी अधिक समय से लखनऊ शहर के कोने कोने में जरूरतमंदों की सेवा में दिन रात लगी हुई है और संस्था द्वारा कई प्रमुख मुहिम भी चलाई जा रही है जिससे की समाज में एक परिवर्तन लाया जा सके साथ ही पशु एम्बुलेंस हेतु एक नंबर भी जारी किया 7985362652 ताकि कोई भी व्यक्ति संस्था से सम्पर्क कर सके।




