लखनऊ, द मदर्स लैप वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा फेयरी - बेफ़िक्र छलांग खुशियों की सेनेटरी नैपकिन लांच टीशर्ट लांच की गयी। संस्था की अध्यक्ष मानसी प्रीत जेस्सी ने फेयरी सेनेटरी नैपकिन के फायदे बताए और कैसे ये और सभी सेनेटरी नैपकिन से बेहतर है यह समझाया। साथ ही मानसी जी ने बताया कि बस्ती की महिलाओं को रोजगार देने के लिए और महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से एक मुहिम संस्था द्वारा चलाई जा रही है, जिंसमे अभी तक संस्था से 1000 से भी ज्यादा महिलाएं जुड़ चुकी है। संस्था के सचिव मोहित सिंह चौहान ने बताया की संस्था के अन्तर्गत सरकार द्वारा चलाई जा रही सुविधाओ की जानकारी करवाई जाती है एवं उनका लाभ जरूरतमंदों तक संस्था द्वारा पहुचाया जाता है। कार्य्रकम के विशिष्ठ अतिथि के रूप में समाज सेवी सुमन सिंह रावत, राहुल गुप्ता जी, जया सिंह चौहान जी, महेंद्र भीष्म जी एवं अर्चना सिंह जी की विशेष उपस्तिथि रही। सुमन सिंह रावत एवं जया सिंह चौहान ने संस्था द्वारा किये गए कार्यो की सराहना की एवं संस्था को फेयरी सेनेटरी नैपकिन लांच करने के लिए शुभकामनाएं दी एवं राहुल गुप्ता जी ने बस्ती की महिलाओ के रोजगार के लिए चलाई जा रही मुहिम को आगे बढ़ाने में पूरे सहयोग का वादा किया संस्था को सेनेटरी नैपकिन लांच करने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन आर जे एवं एंकर प्रदीप शुक्ला जी ने किया। कार्यक्रम में संस्था की संरक्षक रजनी सिंह, जया सिंह चौहान, सुमन सिंह रावत, राहुल गुप्ता जी, मनोज सिंह चौहान, अभिषेक सिन्हा, धीरेंद्र मिश्रा, संतोष पांडेय, रोहिल राज, ऋषि सरदाना, नेहा सिंह, मनीष पंडित, ममता सिंह, फरयाल फातिमा, रुपाली चोपड़ा, गुंजन वर्मा, नेहा अग्रवाल, ज्योति गुप्ता, वर्षा दीक्षित,अभिज्ञान सिंह,मनीष अग्रवाल,सरिता सिंह, रुपाली श्रीवास्तव, हेमा खत्री, सोनी वर्मा, अमित सिंह चौहान, अभिषेक राय, विवेक श्रीवास्तव, योगेश विमल, अर्चना विमल आदि की विशेष उपस्तिथि रही।
