लखनऊ, 29 मार्च, 2022 ललित कला अकादमी, क्षेत्रीय केन्द्र लखनऊ में "आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की श्रृंखला में स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत केन्द्र परिसर में छात्र-छात्राओं एवं युवा कलाकारों की स्पॉट पेन्टिंग, वॉल पेन्टिंग एवं ट्री पेन्टिंग कार्यक्रम का आयोजन ललित कला अकादेमी क्षेत्रीय केन्द्र, लखनऊ में दिनांक 29 मार्च, 2022 को किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व भूषण मिश्र, अपर निदेशक नागरिक विमानन, उत्तर प्रदेश एवं विशिष्ट अतिथि डॉ० सजीव किशोर गौतम, समान्य सभा सदस्य, ललित कला अकादेमी, नई दिल्ली ने केन्द्र के क्षेत्रीय सचिव डॉ. देवेन्द्र कुमार त्रिपाठी एवं गणमान्य व्यक्तियों, कलाकरों की उपस्थिति में उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विश्व भूषण मिश्र ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वच्छता का मानव जीवन में बहुत महत्व है। जो कुछ भी स्वच्छ है वह ही सुन्दर है उन्होंने इसे कला से जोड़ते हुए कहा कि जो कुछ भी सुन्दर है वह ही कलात्मक है। हमारे जीवन में रचनात्मक विचारों के माध्यम से स्वच्छता और सुन्दरता में अभिवृद्धि सम्भव है। यहां तक कि रचनाधर्मिता के माध्यम से स्क्रैप को भी एक कलाकृति के रूप में किया जा सकता है और हम अपनी दुनिया को बेहतर और सुन्दर बना सकते है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सभी कलाए मनुष्य को अधिक संवेदनशील बनाती है, जिसके माध्यम से हम जीवन को भली प्रकार समझने एवं अन्य लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करते है। उन्होंने लखनऊ केन्द्र कि क्रियाशीलता का उल्लेख करते हुए कहा कि जिस प्रकार से यह केन्द्र कला व कलाकारों उन्नयन के लिए सक्रिय है, लखनऊ को देश कि कला राजधानी के रूप में विकसित करना चाहिए। उन्होंने सभी लोगों से विशेष तौर से स्कूल के छात्र-छात्राओं का यह कहकर आवाहन किया कि वे अपने भीतर की कला व कलाकार को जीवित रखे और अन्य को प्रेरित एवं प्रोत्साहित करें।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉ० संजीव किशोर गौतम, समान्य सभा सदस्य ललित कला अकादेमी नई दिल्ली ने अपने उद्बोधन में कहा कि अकादेमी निरन्तर कला और कलाकारों के उत्साह व प्रोत्साहन के लिए नये-नये आयोजन कर रही है तथा निरन्तर यह प्रयास रहेगा कला के क्षेत्र में अकादेमी नये युवाओं के लिए कार्यक्रम करता रहेगा।
क्षेत्रीय सचिव डॉ. देवेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कार्यक्रम की रूप-रेखा रखी साथ ही सभी कलाकारों व अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया ।
इस कार्यक्रम में 50 ललित कला केन्द्र, लखनऊ व अन्य विश्वविद्यालय के युवा कलाकारों ने प्रतिभागिता की। साथ ही केन्द्रीय विद्यालय, सिटी मॉन्टेसरी स्कूल तथा विद्या ट्री मॉडर्न स्कूल के छात्र एवं छात्राओं भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए एवं सुन्दर चित्रों का सृजन किया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए एवं छात्र-छात्राओं को उपहार भी भेंट किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय केन्द्र के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ श्री वेणुगोपाल पाराशर (पर्यवेक्षक मूर्तिकला), श्री प्रमोद बरूआ (पर्यवेक्षक ग्राफिक) श्री शिवराम दास (पर्यवेक्षक, तिरमिक), श्री प्रवीण शर्मा, सलाहकार श्री ज्ञानेन्द्र मिश्रा कुछ सौम्या अग्रहरि श्री गिरीश तिवारी, डॉ० उमेन्द्र प्रताप सिंह कलाकार एवं विभिन्न स्कूलों के अभिभावक अध्यापक उपस्थित रहे।





