अयोध्या / बृजेश जायसवाल / चिगी फ़िल्म प्रोडक्शन बैनर तले बन रही
विमल पांडेय और रक्षा गुप्ता पहली बार एक साथ "जिया जाये ना" में, सोम भूषण के निर्देशन में शूटिंग शुरू
भोजपुरी सिनेमा के यंग स्टार विमल पांडेय और एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता पहली बार एक साथ भोजपुरी फिल्म "जिया जाये ना" की शूटिंग शुरू किया है। टैलेंटेड फिल्म लेखक निर्देशक सोम भूषण श्रीवास्तव के निर्देशन में बन रही इस फिल्म से न्यू कपल की जोड़ी में विमल और रक्षा पहली बार स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। उनके जुगलबंदी ऑडिएंस को फुल इंटरटेनमेंट करने वाली है। यह नई जोड़ी कुछ नया करिश्मा दिखाने वाली है।
कि सम्पूर्ण पारिवारिक व रोमांटिक भोजपुरी फिल्म 'जिया जाये ना' का शुभ-मुहूर्त करके भव्य पैमाने पर शूटिंग शुरू कर दी गई है। इस फिल्म के निर्माता संजय जैन हैं, जिन्होंने सार्थक और प्रेरणादायक फिल्म बनाने का संकल्प किया है। इस फिल्म के लेखक निर्देशक सोम भूषण श्रीवास्तव हैं, जिन्होंने महिला सशक्तिकरण को बल देने वाली भोजपुरी फिल्म वध तथा नोटबन्दी जैसे हृदयस्पर्शी विषय पर फिल्म नोटबन्दी का निर्देशन किया है। उसके बाद अब मार्मिक विषयवस्तु पर फिल्म जिया जाये ना का निर्देशन कर रहे हैं, उन्होंने इस फिल्म की कथा, पटकथा और संवाद भी लिखा है। फिल्म के संगीतकर सावन कुमार व राजेश सिंह राहत हैं। गीतकार राजेश मिश्रा हैं। डीओपी बबलू खान हैं। आर्ट सौरभ मिश्रा, ड्रेस शहजाद खान, मेकअप देव शर्मा, लाईट साहब लाल यादव है। प्रोडक्शन कंट्रोलर विपिन सिंह, प्रोडक्शन मैनेजर सुभाष प्रजापति हैं। मुख्य कलाकार विमल पाण्डेय, रक्षा गुप्ता, प्रकाश जैस, महेश आचार्य, अजय सूर्यवंशी, साइना सिंह, ओपी कश्यप, प्रदीप देव, रजनीश पाठक, संजू सोलंकी आदि हैं। प्रचारक , बृजेश जायसवाल है
