लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

परिवर्तन उत्सव में होगा उ०प्र० में पहली स्ट्रीट एनिमल एम्बुलेंस का उदघाटन

 


दिनांक 27 मार्च 2022 को परिवर्तन उत्सव का अयोजन एक परिवर्तन फाउन्डेशन द्वारा किया जाना है,जिसमे सांस्कृतिक कार्यक्रम, कवि सम्मेलन, होली मिलन समारोह एवं बाल मेला का भी शानदार आयोजन किया जाएगा, साथ ही परिवर्तन उत्सव में एक परिवर्तन फाउंडेशन द्वारा उत्तर प्रदेश की प्रथम स्ट्रीट एनिमल एम्बुलेंस  लांच की जायेगी जिसका उद्घाटन उप मुख्यमंत्री मा० ब्रजेश पाठक जी की धर्मपत्नी श्रीमती नम्रता पाठक जी द्वारा किया जाएगा । यह एम्बुलेंस नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निराश्रित पशुओं की सेवा एवं उनके प्राथमिक उपचार एवं चिकित्सा उपलब्ध कराने हेतु कार्य करेगी ।

स्ट्रीट एनिमल एम्बुलेंस की सेवा हेतु एक मोबाइल नंबर भी जारी किया जाएगा ताकि कोई भी व्यक्ति संस्था से सम्पर्क कर सके।

परिवर्तन महोत्सव में एक परिवर्तन फाउन्डेशन द्वारा निशुल्क संचालित TAGA प्रशिक्षण केन्द्र से प्रशिक्षित बच्चों द्वारा अनूठे सांस्कृतिक कार्यक्रम की खूबसूरत सी प्रस्तुति की जायेंगी। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री मा० ब्रजेश पाठक जी की धर्मपत्नी श्रीमती नम्रतापाठक जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।

एक परिवर्तन फाउन्डेशन संस्था कई वर्षों से लखनऊ शहर के कोने कोने में जरूरतमंदों की सेवा में दिन रात लगी हुई है और संस्था द्वारा कई प्रमुख मुहिम भी चलाई जा रही है जिससे की समाज में एक परिवर्तन लाया जा सके । 

कार्यक्रम दिनांक : 27 मार्च 2022

उदघाटन का समय : सायं 6:30 बजे

कार्यक्रम स्थल: कैलाश यादव पार्क निकट इंजिनियरिंग कॉलेज चौराहा सेक्टर ए जानकीपुरम लखनऊ 

संपर्क सूत्र : 7985362652