लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी व समस्त संबंधित अधिकारियों के साथ निरीक्षण




लखनऊ. इकाना स्टेडियम व 112 कंट्रोल रूम परिसर का नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी व समस्त संबंधित अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर निम्नवत निर्देश दिए गए । 


नगर आयुक्त महोदय द्वारा इकाना स्टेडियम की साफ सफाई व्यवस्था देखी गई | स्टेडियम में स्थित सभी शौचालय का निरीक्षण भी किया गया तथा जलकल के अभियंता को ,जहां पर कमी पाई गई उन्हें ठीक करने के लिए निर्देशित किया गया। इसका पर्यवेक्षण GM जलकल करेंगे ।



समारोह की तैयारी शीघ्रता से पूर्ण करने के लिए नगर आयुक्त महोदय द्वारा इकाना स्टेडियम को 12 ब्लॉकों में विभाजित किया गया और उन ब्लॉकों की साफ सफाई व्यवस्था , शौचालयो की साफ सफाई व्यवस्था को देखने के लिए , प्रत्येक ब्लॉक पर  4 अधिकारी को तैनात किया गया, जोनल अधिकारी, जोनल स्वास्थ्य अधिकारी, अभियंत्रण व जलकल विभाग के अधिकारी को प्रत्येक ब्लॉक में तैनात किया गया । 



तदक्रम में नगर आयुक्त महोदय जी द्वारा 112 पुलिस कंट्रोल रूम परिसर मे बने अस्थाई हेलीपैड के पास की साफ-सफाई व्यवस्था व आसपास के क्षेत्र का ड्रोन कैमरे द्वारा उड़ान भराकर निरीक्षण किया गया। इसकी सहायता से पूरे क्षेत्र में जो कमियाँ मिली उसको विभागीय अधिकारी को सही करने को निर्देशित किया ।


समारोह में आने वाले वाहनों की पार्किंग व्यवस्था के लिए अस्थाई पार्किंग भी बनाई जा रही है जिसमें लखनऊ विकास प्राधिकरण का भी सहयोग लिया जा रहा है। 


फिनिक्स मॉल शहीद पथ अंडरपास के दोनों तरफ वर्टिकल गार्डन लगाने के लिए उद्यान विभाग को निर्देशित किया गया ।