लखनऊ में नव वर्ष पर एकल अभियान द्वारा भगवा यात्रा को भव्य रूप से निकाला जाएगा हजारो लोगो की भारी संख्या के साथ चैत्र कृष्ण पक्ष तृतीया, को इस यात्रा को निकाला जाना प्रस्तावित हुआ है.
इस भगवा यात्रा में हजारों की संख्या में लोग भव्य राम दरबार के पीछे भगवा झंडा भगवा कपड़ों में शंखनाद,जय श्री राम के उद्घोष करते हुए निकलेंगे. नव वर्ष के उपलक्ष में यह भगवा यात्रा लखनऊ शहर में निकाली जाएगी
इस भगवा यात्रा का समापन स्थल ( अलीगंज) हनुमान मंदिर ) परिसर में होगा जहाँ पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहेगे बैठक में भगवा यात्रा के संयोजक पूरब अनिल बंसल, मुकेश श्रीवास्तव पश्चिम, पूनम जी निखिल उत्तर, प्रमोद जी रुचि दक्षिण, सुशील जैन जी धीरज एवं रंजना मिश्रा एकल फ्यूचर के अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी एकल अभियान से बृजेश सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से मनोज सिंह एवं उत्कर्ष बाजपेई ग्राम स्वराज मंच के केंद्रीय प्रभारी डॉ वीरेंद्र कुमार, निशांत विनय मिश्रा, ऋषि चौहान, अखिलेश्वर नाथ पांडेय, मनोज मिश्रा, संतोष पांडेय, सम्पादक सत्यबन्धु भारत सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे.

