30 मार्च 2022 लखनऊ- सनातन संस्कार मंच, खुशहाल स्वास्थ्य सेवा संस्थान एंव जीवन ज्योति हास्य योग लाफिंग क्लब के संयुक्त तत्वावधान में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दिनांक-30-03-2022 (बुधवार) को होली मिलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अभिनन्दन समारोह तथा जीवन में संस्कार व संस्कृति की भूमिका पर उदबोधन का आयोजन तिकोनिया पार्क निकट बी ब्लाक चौराहा इन्दिरानगर लखनऊ में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कई विधायक, गणमान्य व्यक्ति, स्थानीय पार्षदों सहित सैकडो जनता उपस्थित रही।
अध्यक्ष हास्ययोगी शिवाराम मिश्र ने आशुतोष टंडन पूर्व मंत्री व विधायक नीरज बोरा विधायक, एवं संजय गुप्ता अध्यक्ष आर्दश व्यापार मंडल आदि अतिथियों का मार्ल्यापणकर स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत व सम्मान किया। अध्यक्ष हास्ययोगी शिवाराम मिश्र ने अपने स्वागत संबोधन में कहा कि हम सबको अपनी संस्कृति और संस्कार को अवश्य ही बचाकर रखना है क्योकि जहां संस्कार नहीं होते हैं वहां की नस्लें सूख जाती है और जहां बारिस नहीं होती है वहां की फसलें सूख जाती हैं।
कार्यक्रम में केशरी प्रसाद शुक्ल युवा विद्वान एवं प्रखर वक्ता श्री अखिलेश्वर पाण्डेय तथा समाजसेवी ई० श्री श्रीराम मिश्र ने सनातन संस्कार व संस्कृति पर अपने उदबोधन में कहा कि आज की युवा पीढ़ी अपने संस्कार व संस्कृति से भटक गई है और दिनोदिन भटकती जा रही है। हम सबका यह कर्तव्य है कि बच्चों एवं युवाओं को अपनी परंपराओं और संस्कृति से परिचित करायें, जिससे उनके आचरण और व्यक्तित्व में आशाजनक सुधार हो सके। सनातन संस्कार पर आनंदनारायण महाराज ने अपने उदबोधन में कहा कि हमारी जो भी संस्कार, व सनातन परंपरायें और संस्कृति है वह विद्वान पूर्वजों एवं मनीषियों ने बनाया था वह सब तर्कगंत तथा विज्ञान पर आधारित हैं जिसे हम सबको अवश्य ही अपनाना चाहिए
कार्यक्रम में सर्व श्री / श्रीमती शारदानंद मिश्र, 76 वर्ष, जगदीश प्रसाद पाण्डेय, 78 वर्ष, श्रीमती अंजली मौर्या, रजनी तिवारी व वीना शुक्ला को सम्मानित किया गया। अध्यक्ष श्री मिश्र ने कहा कि बुजुर्ग हमारे भार नहीं भाग्य हैं इनका सेवा व सम्मान हम सबको करना चाहिए तथा इनके लम्बे अनुभवों का लाभ परिवार और समाज को सुदृढ़ करने में लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सबको लड़कियों को शिक्षित करने के साथ-साथ संस्कारी भी बनाना चाहिए, क्योकि कभी कोई कुवांरा लड़का अपने मां बाप को वृद्धाश्रम नहीं भेजता है। जब से अपने अपनों से बेगाने हो गये तब से वृद्धाश्रम बुजुर्गों के ठिकाने हो गये। यह कतई नहीं होना चाहिए। अतिथियों ने कहा कि सभी को अपने स्तर से प्रदूषण रोकने का हरसंभव प्रयास कर असमय हो रहे जलवायु परिवर्तन को रोकने में सहयोग करना चाहिए। कार्यक्रम में सर्व श्री / श्रीमती शिवाराम मिश्र, कृष्णानंद राय, श्रीराम मिश्र, अभिषेक आशुतोष राजन,, मनोज खरे, बृजेश मिश्र, उदयकांत श्रीवास्तव अजली मौर्या, रजनी तिवारी वीना शुक्ला, शारदानंद मिश्र, श्रीप्रकाश पांडेय, हरीश मिश्र, संजय मिश्र, रोशन सिंह, राजेन्द्र निषाद, प्रकाश यादव, रमेश तिवारी, पदमिनी नातू, माही, भारती लीलावती, माया, रीता, आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।


