लखनऊ । यूपी में 37 वर्षों बाद आज वो समय आ गया है जब किसी मुख्यमंत्री ने लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। यूपी चुनाव के नतीजे आने के बाद आज यूपी में 18वीं विधानसभा के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट मैदान में आयोजित हुआ है। कई मायनों में खास इस शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी के अलावा भाजपा का शीर्ष उपस्थित है। 12 प्रदेशों के सीएम भी इसमें शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह स्थल पर पहुंचने के बाद राष्ट्रगान हुआ। फिर भारत माता की जय के नारों से पूरा स्टेडियम गूंज उठा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की अनुमति के बाद योगी आदित्यनाथ का शपथ ग्रहण समारोह शुरु हुआ। उसके बाद योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली अब वो दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का पद संभालेंगे।
योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहले केशव प्रसाद मौर्य ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद ब्रजेश पाठक ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उसके बाद अन्य विधायक को मंत्री पद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
डॉ. दिनेश शर्मा, आशुतोष टंडन, सतीश महाना, श्रीकांत शर्मा, सिद्धार्थनाथ सिंह, महेंद्र सिंह
रामनरेश अग्निहोत्री, जय प्रताप सिंह, नीलकंठ तिवारी, नीलिमा कटियार
अशोक कटरिया, श्रीराम चौहान
मोहसिन रजा, मनोहर लाल मुन्नू कोरी
सुरेश कुमार पासी, अनिल शर्मा
महेश चंद्र गुप्ता, डा. जीएस धर्मेश
लाखन सिंह राजपूत , चौधरी उदय भान सिंह, रमाशंकर सिंह पटेल
जय कुमार सिंह जैकी, अतुल गर्ग
अजित पटेल


