डा. दयाशंकर मिश्र ने वनस्पति विज्ञान में पीएचडी की डिग्री हासिल करने के बाद साल 2005 में जिला युवक कांग्रेस वाराणसी के जिला अध्यक्ष पद से राजनीतिक जीवन की शुरुआत की।
डा. दयाशंकर मिश्र ने योगी मंत्रीमंडल में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार का शपथ ली।
योगी सरकार के मंत्रिमंडल में डा. दयाशंकर मिश्र ने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली है। वह राजनीतिक तौर पर वाराणसी में सक्रिय रहे हैं, लेकिन रहने वाले गाजीपुर के हैं। उनको मंत्री बनाए जाने से क्षेत्र के लोगों में काफी हर्ष है। सिधौना के रहने वाले डा. दयाशंकर मिश्र के पिता स्वर्गीय रामाधार मिश्रा हैं।
प्राथमिक शिक्षा गांव के ही प्राथमिक विद्यालय से प्राप्त की। इसके बाद हरिश्चंद्र पीजी कालेज से बीएससी, उच्च शिक्षा काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी से की। वहीं से वनस्पति विज्ञान में पीएचडी की डिग्री हासिल करने के बाद साल 2005 में जिला युवक कांग्रेस वाराणसी के जिला अध्यक्ष पद से राजनीतिक जीवन की शुरुआत की।
वह वाराणसी के डीएवी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं। साल 2007 और 2012 में वाराणसी के शहर दक्षिणी से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा, जिसमें सफलता नहीं मिली। कुछ वर्ष बाद उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। बाद में उनको पूर्वांचल विकास बोर्ड का उपाध्यक्ष बना दिया गया था।
योगी मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाए जाने का समाचार मिलते ही जनपद समेत गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। जगह जगह चाहने वाले लोगों ने एकत्र होकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। सैकड़ों लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हे बधाई दी. उन्ही के एक चाहने वाले वाराणसी निवासी राकेश पांडेय ने फ़ेसबुक के माध्यम से उनको मंत्रिमंडल में शामिल होने पर बधाई देते हुए कहा कि मामा जी बहुत ही जमीनी नेता और हर किसी का दुख दर्द समझने वाले व्यक्तित्व हैं उनको यह जिम्मेदारी मिलने से हम सभी बहुत उत्साहित है

.jpeg)