लखनऊ. विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में अवध चिकनकारी प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड (सोज़न दोज़ी) द्वारा भारतीय हस्तशिल्प (चिकनकारी) संभावनाएं एवं चुनौतियाँ विषय पर दो दिवसीय (30th - 31st March) सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसका उदघाटन श्री वीरेंद्र कुमार, रीजनल डायरेक्टर, हैंडीक्राफ्ट्स, भारत सरकार द्वारा किया गया। श्री कुमार ने उपस्थित जनसमूह और चिकन कारीगरों को चिकनकारी शिल्प के विकास, संवर्धन और सरकार द्वारा दिये जा रहे प्रोत्साहन के बारे में विस्तार से बताया । कार्यशाला के दूसरे दिन मुख्य अतिथि श्रीमती अर्चना राजन, प्रिसिपल, पंडित दीन दयाल उपाध्याय गवर्नमेंट पी0जी0कॉलेज, राजाजीपुरम, लखनऊ द्वारा कारीगरों द्वारा निर्मित वस्त्रों को जेम पोर्टल, डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से सीधे बिक्री करने के बारे में जानकारी दी गई। सहायक निदेशक, जीएसटी श्री संजय श्रीवास्तव, विपणन कार्यकारी श्री मुकुल सौराष्ट्री जी ने भी अपने अपने क्षेत्र के बारे में लोगो को बताया। महिला सशक्तिकरण को समर्पित इस कार्यक्रम में सोज़न दोज़ी के डायरेक्टर श्री बी के श्रीवास्तव, सलाहकार डॉ0 मीना श्रीवास्तव, डिज़ाइनर श्वेता अग्रवाल, श्री गिरीश बाजपेयी, डिजाइनर सौरभ मिश्रा, डिज़ाइनर गरिमा रानी, डिज़ाइनर आयुषी शुक्ला, सिलाई विशेषज् कुलसुम जफर, मास्टर ट्रेनर सबिहा, सोफ़िया, तनवीर तथा भारी संख्या में चिकन कारीगर उपस्थित रहे।

