लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

नाबार्ड की तरफ से अपर्णा मिश्रा को किया गया सम्मानित



सत्यबन्धु भारत 

बाराबंकी सद्भावना समिति की अध्यक्षा अपर्णा मिश्रा ग्रामीण ग्रामीण महिलाओं के स्वरोजगार एवं आर्थिक आजादी हेतु एक क्रांतिकारी अभियान संचालित कर रही हैं जिसके माध्यम से वह महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई कढ़ा,  मधु पालन अन्य स्वरोजगार के अवसर प्रदान कर बाराबंकी की हजारों महिलाओं की जिंदगी में आत्मविश्वास एवं आत्मनिर्भरता की अलख जगा  चुकी हैं उनके द्वारा चलाए जा रहे अभियानों के अंतर्गत ग्रामीण महिलाएं आज 5000 से अधिक की आमदनी अपने ही घर से स्वरोजगार कर प्राप्त कर रही हैं 



इसके अतिरिक्त अपर्णा मिश्रा महिलाओं को आर्थिक आजादी दिलाने के लिए संकल्पबद्ध हैं और लगातार महिलाओं के बीच में स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता हेतु योजनाएं संचालित करती रहती हैं महिलाओं के प्रति इन सभी कार्यों को देख कर नाबार्ड के डीडीएम रवि यादव के द्वारा उनको सम्मानित किया गया इस सम्मान को प्राप्त कर अपर्णा मिश्रा कहती हैं की अगर महिला का उत्साहवर्धन किया जाए तो वह दुनिया का ऐसा कोई कार्य नहीं जो कर नहीं सकती हैं जरूरत है तो सिर्फ उसे मौका देने की और वही हम देने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होने कहा कि हमारा सपना है कि हम प्रत्येक महिला को आत्मनिर्भर बना सके और आर्थिक रूप से समर्थ कर सके.