सत्यबन्धु भारत
विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस की पूर्व संध्या पर कंज्यूमर गिल्ड लखनऊ के अध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव ने बनने वाली नई प्रदेश सरकार को बधाई दी।
हर वर्ष 15 मार्च को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस विश्व में उपभोक्ता अधिकारों की संचेतना फैलाने के लिए मनाया जाता है । इस अवसर कंज़्यूमर गिल्ड के तत्वाधान में एक बैठक का आयोजन हुआ, जिस पर उपभोक्ता अधिकारों की चर्चा के साथ-साथ पर सड़क सुरक्षा को लेकर सरकार से जरुरी कदम उठाने का आग्रह किया गया।
उत्तर प्रदेश में सड़क सुरक्षा को लेकर नये मोटर वाहन अधिनियम 2019 का प्रभावी क्रियान्वन आवश्यक है। सड़क हादसो मे सबसे ज्यादा मृत्यु उत्तर प्रदेश में होती है।
संस्था के पदाधिकारियों द्वारा सड़क सुरक्षा के लिये पूरे प्रदेश में अभियान चलाने के बारे में भी चर्चा की गई।
