लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

हज़ारो महिलाओ के लिए प्रेरणा बनकर उभरी हैं अपर्णा मिश्रा



लखनऊ. जैसा कि हम सभी जानते हैं कि अधिकांश रूप से इस जमाने में किसी व्यक्ति को पद, ओहदा मिलने के बाद ही कही पूछा जाता है सामान्य व्यक्ति कोई बड़े से बड़े बदलाव का कार्य करे भी तो उस पर किसी का ध्यान केन्द्रित नहीं होता है लेकिन अगर किसी सामान्य व्यक्ति को किसी आयोजन आदि में बतौर अतिथि आमंत्रित कर स्नेह प्यार दिया जाये तो वह व्यक्ति बहुत ही विशाल व्यक्ति का धनी होता है कि जहाँ लोग किसी आयोजन में मंत्री, विधायक, सेलीब्रिटी को बुलाना चाहते हैं, वहा सामान्य व्यक्ति को आमंत्रित कर मान, सम्मान दिया जाये. 

ऐसे व्यक्ति को हमे मानना ही होगा कि वह ज़रूर कुछ बड़े बदलाव का कार्य समाज के बीच में रहकर रियल हीरो की तरह कर रहा है. ऐसी ही एक बाराबन्की भानमऊ की बेटी अपर्णा मिश्रा हैं जो कि लम्बे समय से महिलाओ को आर्थिक आजादी दिलाने के लिए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई कढ़ाई, बुनाई, मेहदी, मौन पालन, अन्य स्वरोजगार के अवसर प्रदान कर हज़ारो महिलाओ की प्रेरणा रियल हीरो बन चुकी हैं और उनके जमीनी कार्यो को देखकर विभिन्न आयोजन में उन्हें बतौर अतिथि,मुख्य अतिथि,विशिष्ट अतिथि आमंत्रित किया जाता है.  ऐसे ही एक कार्यक्रम में 27 मार्च 2022 को जनपद बाराबंकी के अन्तर्गत शहर के बाबू के डी सिंह स्टेडियम में बाराबंकी जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित 15 वा चौधरी आसिफ अली मेमोरियल प्राइस मनी स्टेट क्रिकेट लीग टूर्नामेंट 2022 का समापन एवम पुरस्कार वितरण समाजवादी पार्टी के हरदिल अजीज नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री एवम पूर्व प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार सिंह गोप जी ने किया था खेले गए फाइनल मैच जनपद गाजियाबाद क्रिकेट क्लबऔर बाला जी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया जिसमें बाला जी क्रिकेट क्लब बाराबंकी के खिलाड़ियों ने फाइनल मैच जीता। इस मौके पर  विशिष्ठ अतिथि कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता विधायक आराधना मिश्रा (मोना) भी मौजूद रहीं।

इस कार्यक्रम में अपर्णा मिश्रा को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया था लेकिन तबीयत नासाज़ होने के कारण वह वहा उपस्थिति नहीं हो सकी जिसके बाद डॉक्टर जावेद, अफ़ाक़ ने उनके कार्यालय पहुंचकर उनकी हाल खबर ली और कार्यक्रम का स्मृति चिन्ह देकर उनको सम्मानित किया.  अपर्णा मिश्रा इस भाव को देखकर भाव विभोर हो गई और उन्होने कहा कि दुनिया कि वह अनमोल दौलत हमने कमाई है जो कभी खर्च नहीं होती, जो कोई लूट नहीं सकता वह है लोगों का स्नेह आशिर्वाद.  उन्होंने डा जावेद और आफ़ाक सहित सभी लोगों को आयोजन कि सफ़लता के लिए बधाई देकर आगे यथासंभव सहभागिता और सहयोग का आश्वासन दिया.