सत्यबन्धु भारत
भारतीय मानक ब्यूरो शाखा कार्यालय लखनऊ द्वारा
भारत सरकार के उपभोक्ता मंत्रालय द्वारा आजादी का 75वें वर्ष का अमृत महोत्सव व उपभोक्ता सशक्तिकरण सप्ताह के तहत एक ग्रामीण उपभोक्ता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 14 मार्च 2022 प्रातः 11:00 बजे से ग्राम मुसेला - आबिदखेड़ा, अतरौली रोड़, विकास खण्ड संडीला, जिला हरदोई, में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गुणवत्ता पूर्ण व मानकीकृत वस्तुओं के प्रयोग के लिये आमजन को जागरुक करना है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रभारी बी डी ओ, ए डी ओ पी पी प्रमोद कुमार, ब्लाक संडीला, मोहम्मद रिजवान सीनियर साइंटिस्ट डी (बीआईएस), श्री मोहित सिंह, स्टैंडर्ड प्रमोशन ऑफिसर, बीआईएस, अभिषेक श्रीवास्तव, एडवोकेट , अध्यक्ष- कंज्यूमर गिल्ड उत्तर प्रदेश, श्री सर्वेश कुमार मौर्य एवं श्री संदीप सिंह एडवोकेट, सचिव किरनोदय फाउन्डेशन द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान श्री राजेन्द्र कुमार अर्कवंशी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री सुरेश कुमार मौर्य, श्री जितेन्द्र कुमार प्रधान ग्राम पंचायत तरकमंडाई, श्याम प्रकाश सिंह एडवोकेट, श्री अमित विश्वकर्मा जी व ग्राम पंचायत के सैकड़ों क्षेत्रवासियों ने प्रतिभाग किया। कार्यकम में कंज़्यूमर गिल्ड संस्था का सहयोग रहा।
