लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

प्रियंका जायसवाल ने जीता मिसेज यू पी 2022 का ताज



मल्लिका ए अवध श्वेता तिवारी द्वारा 27 मार्च 2022 को वाराणसी में आयोजित सेलिब्रिटी अवॉर्ड नाइट एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत सेलिब्रिटी गेस्ट एक्ट्रेस श्रुति शर्मा, मुख्य अतिथि पूर्व न्यायाधीश अजीत कुमार तिवारी जी, आयोजक अनुपम तिवारी जी एवं शो डायरेक्टर गर्व तिवारी द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न शहरों एवं प्रदेशों से आए हुए प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित भी किया गया।



मल्लिका ए अवध श्वेता तिवारी द्वारा कराए गए मिसेस यूपी 2022 के अंतर्गत 62 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता  तीन चरणों में संपन्न की गई जिसमें सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली सोनभद्र निवासी प्रियंका जयसवाल को विनर घोषित किया गया। प्रियंका जायसवाल की क्राउनिंग एक्ट्रेस श्रुति शर्मा द्वारा किया गया एवं इसके साथ साथ प्रियंका जायसवाल की ब्रांड एंबेसडर ऑफ इंडिया की भी क्राउनिंग की गई। मिसेज यू पी की विजेता प्रियंका जायसवाल ने जूट बैग के साथ रैंप वॉक किया एवम लोगो से प्लास्टिक मुक्त भारत हेतु प्लास्टिक इस्तेमाल न करने की अपील भी किया।

किसी भी प्रकार की खबर कविता कहानी लेख इवेंट कवरेज साक्षात्कार अथवा विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें-9628606263