27 मार्च 2022 रविवार को मल्लिकाए अवध क्यून्स ग्रूप द्वारा सिलिब्रिटी अवार्ड नाइट सीजन 10 का आयोजन होटल रेजेन्सी, वाराणसी में किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व न्यायधीश श्री अजीत कुमार तिवारी, विशिष्ट अतिथि श्रीमती शीला तिवारी, एवं सिलिब्रिटी गेस्ट श्रुति शर्मा उपस्थित रहे। प्लास्टिक मुक्त भारत के लिए सोशल अवैर्नस वाँक के अंतर्गत बेस्ट रैंप माँडल अवार्ड 2022 से "मिस इंडिया" आकांक्षा अरोड़ा को अभिनेत्री श्रुति शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया। "मल्लिकाए अवध क्यून्स ग्रूप" द्वारा प्रथम यूथ अचीवर्स अवार्ड 2022 की विजेता "मिस इंडिया" आकांक्षा अरोड़ा को छोटी सी उम्र में समाज के प्रति विशिष्ट योगदान देने के लिए भी अभिनेत्री श्रुति शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व न्यायधीश श्री अजीत कुमार तिवारी, श्रीमती शीला तिवारी, अभिनेत्री श्रुति शर्मा, आयोजक श्री अनुपम तिवारी, श्रीमती श्वेता तिवारी व शो डायरेक्टर श्री गर्व तिवारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के आयोजक "मल्लिकाए अवध" श्वेता तिवारी एवं गर्व फाउन्डेशन व चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन श्री अनुपम तिवारी द्वारा अभिनेत्री श्रुति शर्मा को सम्मानित किया गया। तत्क्रम में श्रुति शर्मा व "मल्लिकाए अवध" श्वेता तिवारी द्वारा "मल्लिकाए अवध क्यून्स ग्रूप" के सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत जूट बैग के साथ रैंप वाँक कर लोगो से प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने की अपील की गयी।
कार्यक्रम के अंतर्गत समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं एवं पुरुषों को काशी अवध रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया एवं लोगों को समाज के प्रति उनकी भूमिका हेतु जागरूकता का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम का निर्देशन शो डायरेक्टर श्री गर्व तिवारी जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य सहयोगियों में डाँ० विशाल पाण्डेय, गर्व तिवारी, एवं जूही अरोड़ा शामिल रहे।
किसी भी प्रकार की खबर कविता कहानी लेख इवेंट कवरेज साक्षात्कार अथवा विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें-9628606263


