लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

इमेज सीकर्स अकादमी की संचालिका दिशा सन्धु को मिला नेशनल विमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड 2022

 



सत्यबन्धु भारत 

एलीट क्लब इंटरनेशनल ने डी.के इवेंट्स लंदन के सहयोग से 19 मार्च 2022 को नई दिल्ली में 5वें (नेशनल विमेंस एक्सीलेंस अवार्ड) राष्ट्रीय महिला उत्कृष्टता पुरस्कार 2022 का आयोजन किया। 

इस कार्यक्रम में लखनऊ की इमेज सीकर्स अकादमी की संचालिका जो कि शिक्षा, इमेज कंसलटिंग और हेल्थ वैलनेस के सेक्टर में कार्य करती हैं. दिशा संधू एक साहसिक और कर्मठ महिला उद्यमी हैं. उनके कार्यों को ही देखकर इस बड़े सम्मान समारोह में उन्हें विमेंस एक्सीलेंस अवार्ड 2022 से नवाजा गया

महामहिम डॉ जेनिस दरबारी ने इस अवसर की शोभा बढ़ाई। इस शुभ अवसर पर टाइकून पत्रिका भी लॉन्च की गई। अंशी और उनकी टीम ने भी परफॉर्म किया है। इस अवसर पर लगभग 50 महिलाओं को सम्मानित किया गया। एलीट क्लब की चेयरपर्सन डॉ गुणप्रीत कहलों कोहली ने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी और कहा कि वह उन सभी महिलाओं को सम्मानित करना जारी रखेंगी जो अपने-अपने क्षेत्रों में विशिष्ट पहचान बनाएंगी।

किसी भी प्रकार की खबर, साक्षात्कार लेख, कविता कहानी विज्ञापन के लिए सत्यबंधु भारत से आज ही संपर्क करें अगर आप सत्यबंधु भारत के साथ जुड़ना चाहते हैं तब भी आप संपर्क करें: 9628606263