लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

Velentaine Day पर Pulwama Attack में शहीद वीर सपूतों को इस तरह दी गई श्रद्धांजलि




चलो जनसंख्या पर नियंत्रण लगाये, पूरे विश्व में भारत को विकसित बनाये : अंकिता अवस्थी


लखनऊ। दानवीर फाउंडेशन द्वारा आयोजित जनसंख्या नियंत्रण के ऊपर शिविर, ओमेक्स सिटी, शहीद पथ लखनऊ में लगाया जनसंख्या नीति का संबंध जिसमे फाउंडेशन की अध्यक्षा ने लोगो को जागरूक करते हुए अपने वक्तव्य में कहा प्रत्येक नागरिक के जीवन में खुशहाली एवं समृद्धि लाने से है। पूरी दुनिया में बढ़ती जनसंख्या से विकास के प्रभावित होने की चर्चाएं चल रही हैं। जहां भी जनसंख्या नियंत्रित करने के प्रयास हुए हैं वहां विकास की गति बढ़ी है जनसंख्या नियंत्रित करने से देश की जनता को प्रदुषण, खराब सेहत, बेरोजगारी, अशिक्षा के साथ ही अन्य तमाम समस्याओं से निजात मिल सकेगा। सभी को समझना होगा कि देश सर्वोपरि है, देश है तो हम हैं भारत में भौतिक संसाधन सीमित हैं और जनसंख्या असीमित है। आने वाले 10-12 साल में हमारी जनसंख्या 1.5 अरब को पार कर जाएगी। 1857 में भारत का क्षेत्रफल 83 लाख वर्ग किलोमीटर था। तब हमारी जनसंख्या 35 करोड़ थी। आज भारत का क्षेत्रफल 33 लाख वर्ग किलोमीटर है, और जनसंख्या 138 करोड़ पहुंच गई है। दुनिया की 18 प्रतिशत जनसंख्या भारत में निवास करती है। जबकि यहां जमीन 2.4 फीसदी, पीने का पानी चार फीसदी तथा वन क्षेत्र 2.4 फीसदी है। यह आंकड़ें चिंता पैदा करने वाले हैं। 


 जनसंख्या नियंत्रित नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में लोगों के लिए आवास की दिक्कतें भी हो सकती हैं। अजेय और समृद्ध भारत की राहत में जनसंख्या वृद्धि बड़ी बाधा है। अगर अभी भी हम नहीं समझे तो शायद बहुत देर हो जायेगी। साथ ही कार्यक्रम में भारत का 16/13 का नक्शा बना के ये दर्शाया गया की किस प्रदेश में कितनी जनसंख्या है।

 इस कार्यक्रम में नीमा पंत जी नीलू त्रिवेदी जी  ज्ञान तिवारी जी ऋषि सरदाना जी  नेहा सिंह जी  मिसबाह जी आर्टिस्ट कुलदीप जी  शालिनी तिवारी जी  पवन सोनी जी  उत्कर्ष भट्ट जी जय अवस्थी आदि लोग उपस्थित रहें।