रीता मित्तल ने किया प्रबुद्ध संवाद
लखनऊ 20 फरवरी 22
आगामी चुनाव के चलते 23 फरवरी को सभी प्रबुद्ध वर्ग घर से निकले और मतदान अवश्य करे। ईस संकल्प के साथ लखनऊ और आसपास के विभिन्न संस्थागत और गैर संस्थागत लोगो ने एक साथ एक मंच पर आकर सभी से मतदान करने की अपील की ।
इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक
रीता मित्तल अध्यक्ष अवध प्रांत लघु उद्योग भारती ने सभी से अपील करते हुए कहा की उत्तर प्रदेश को वर्तमान मे जिस सरकार ने विकास की राह दिखाई है उसे ही आगे ले जाना चाहिए और सुगठित संगठन को चुनने के आह्वान किया।
उमेश कुमार मित्तल आईएएस ने कहा की पद पर रहते हुए जिस दुशवारियो के साथ काम किया ना चाहते हुए भी गलत कार्य करने के लिए पिछली सरकारो ने विवश किया । गुंडागर्दी का ऐसा दबाव झेला है। लेकिन योगी सरकार मे ऐसा कोई दबाव नही मिला जो सही हो वही किया जाये ऐसा आदेश रहा ।कार्य की स्वतंत्रता के साथ कार्य किया।
नरेन्द्र भदौरिया लेखक एवं पत्रकार अध्यक्ष विश्व संवाद केन्द्र ने अपने पत्रकारिता और लेखन के अनुभव के साथ कहा की ।बटवारे के समय देश को बांटने का काम जातियो का समीकरण बनाने का काम कांग्रेस ने किया है।
बच्चो को गलत इतिहास बताया।
कन्हैयालाल अग्रवाल (नगीना ) विश्व हिन्दु परिषद अवध प्रांत। ने कहा की लोकतंत्र का समर है सभी को ईसमे प्रतिभाग अवश्य करना चाहिए ।
सुधीर हलवासिया जी ने कहा की वर्तमान सरकार ने देश को बहुत कुछ दिया है ।
कोरोना के समय गरीब जनता को राशन के साथ पूरे देश को निशुल्क वैक्सीन उपलब्ध करायी जिसे दूसरे देश महंगे दामो मे बेचकर दे रहे थे अपने देश के लोग उसमे भी राजनीति करने लगे ।लेकिन वर्तमान सरकार ने देश हित को सर्वोपरी रखा।
रजनीश कुमार गुप्ता प्रत्याशी 174 मध्य विधान सभा क्षेत्र ने बी जे पी को मजबूत बनाने के लिए अपने लिए सभी से मतदान करने का अनुरोध किया ।
,ईशा मित्तल स्थायी अधिवक्ता हाईकोर्ट सदस्य अधिवक्ता परिषद , सुप्रीम कोर्ट एशोसियेशन। ने कहा की योगी सरकार मे हम लडकियो को जो सुरक्षित माहौल मिला है उसकी तारीफ मे शब्द कम पड जाते है ।इसलिये मतदान मे हम युवाओ की भागीदारी को बढाने के लिए बीते कुछ दिनो मे कई डिग्री कालेजो गये जहां जाकर मतदान करने के जागरूकता अभियान के साथ युवाओ से मतदान करने की अपील करते आ रहे है ।
लघु उद्योग भारती , के सदस्य ने कहा सेना को जो सुविधा अपने देश मे ही बने हथियारो के साथ मिली वह सराहनीय है उससे देश के उद्योग को कारोबारियो को भी काम करने का मौका मिला ।अन्यथा पहले कांग्रेस के समय सभी चीजे चीन या अन्य देशो से आती रही है ।
प्राइवेट टीचर वेलफेयर एसोसिएशन , सदस्यो ने वर्तमान सरकार के कार्यो मे पूर्ण रूप से सहमती और संतुष्टि जताते हुए कहा की यही सरकार देश और प्रदेश को सही दिशा दे सकती है ।
