लखनऊ। उड़ान मदर्स ग्रुप द्वारा फरीदी नगर के मयूर विहार में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसका संयोजन सरिता सिंह द्वारा किया गया। सरिता सिंह ने कहा कि सशक्त लोकतंत्र का आधार मतदान है। सशक्त राष्ट्र के निर्माण हेतु मतदान अवश्य करें।
उपस्थित महिलाओं द्वारा सभी को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया , महिलाओं में प्रतिमा शाह, कीर्ति सिंह, रिंकू, रेशमा देवी ,गीता सिंह शालिनी यादव, नीलू, सुनीता पटेल, सुनीता पटेल। शर्मिला नीतू पूजा, आभा श्रीवास्तव, रीता यादव, आरती श्रीवास्तव सविता कनौजिया, रचना उपाध्याय,जया, आदि मौजूद रहे
